SBI ने 20,339 करोड़ के लोन को किया राइट ऑफ, सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा
नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने साल 2016-17 में 20,339 करोड़ के लोन को राइट ऑफ किया है। ये सभी सरकारी बैंको के मुकाबले सबसे ज्यादा है। सरकार की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते वित्त वर्ष 2016-17 में सभी सरकारी बैंको ने 81 हजार करोड़ के लोन को राइट ऑफ किया है।

इस साल भी जारी है लोन राइट ऑफ का संकट
लोन राइट ऑफ का संकट इस वित्त वर्ष में भी जारी है। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक इस वित्त वर्ष के शुरूआती छह महीनों में सरकारी बैंक, अभी तक 53,625 करोड़ के लोन राइट ऑफ कर चुके हैं। बता दें लोन राइट ऑफ वो रकम होती है जिसे लोन में देने के बाद बैंक वसूल नहीं पाती है और फिर सरकार से इजाजत लेकर उसे अपने खाते से निकाल देती है।

एसबीआई के 1.02 लाख डूबे
इससे पहले शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में एसबीआई को बड़ा घाटा लगा है। एसबीआई को 17 सालों में पहली बार ये झटका लगा है और एक ही झटके में बैंक के 1.02 लाख करोड़ रुपए डूब गए। एसबीआई को वित्त वर्ष 2017-18 की तीसरी तिमाही में 2416 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। इससे पहले वित्त यानी 2016-17 की तीसरी तिमाही में एसबीआई को 2,610 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था, लेकिन हैड लोन के चलते इस बार 17 सालों में बैंक को इतना बड़ा धक्का लगा है।

घाटे की वजह
एसबीआई को हुए इस घाटे की वजह बैंक के फंसे हुए कर्ज है, जिसमें लगातार इजाफा हुआ है। इस इजाफे की वजह से एसबीआई को बड़ा झटका लगा है। दिसंबर तिमाही में एसबीआई ग्रॉस एनपीए 9.83 फीसदी से बढ़कर 10.35 फीसदी रहा है, जबकि नेट एनपीए 5.43 फीसदी से 5.61 प्रतिशत हो गया। एसबीआई की ग्रॉस एनपीए 1.86 लाख करोड़ से बढ़कर 1.99 लाख करोड़ रुपए रहा। वहीं नेट एनपीए 97,896 करोड़ रुपए से बढ़कर 1.02 लाख करोड़ रुपये हो गया।












Click it and Unblock the Notifications