घूमने के लिए नहीं बचा पा रहे हैं पैसा तो SBI की ये स्कीम करेगी मदद
नई दिल्ली। अगर आप घूमने के शौकीन हैं, लेकिन छुट्टियों के लिए एक साथ पैसा नहीं जोड़ पा रहे हैं तो आपके लिए देश की सबसे बड़ी बैंक एसबीआई बेहतरीन ऑफर लेकर आया है। एसबीआई ने ऐसे लोगों के लिए खास तरह का अकाउंट पेश किया है, जिसमें आप अपने छुट्टियों के लिए पैसे जमा कर सकते हैं। एसबीआई के इस अकाउंट की मदद से आप अपनी छुट्टियां प्लान कर सकते हैं।

SBI का खास अकाउंट
भारतीय स्टेट बैंक एक ऐसा अकाउंट लेकर आया है, जहां आप अपनी ट्रिप के लिए पैसे बचा कर रख सकते हैं। इस अकाउंट के जरिए आप आसानी से पैसे जोड़ पाएंगे। आपको ट्रिप के लिए अलग से मोटी रकम एरेंज करने की जरूरत नहीं होगी। आप धीरे-धीरे किस्तों में अपनी छुट्टियों के लिए पैसा जमा कर सकते हैं।

ट्रेविंग सर्विस कंपनी के साथ मिलाया हाथ
दरअसल एसबीआई ने ट्रैवलिंग सर्विस कंपनी थॉमस कुक के साथ करार किया है। इस करार के तहत आपको एक ऐसा खाता खुलवा सकते हैं, जहां आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी किश्त भरकर अपने हॉलिडे के लिए पैसे बचा सकते हैं। एसबीआई का ये हॉलिडे सेविंग्स अकाउंट एक आरडी खाता है। आप को एक निश्चित तय अमाउंट खाते में जमा करना होता है, जिस पर बैंक आपको ब्याज भी देती है।

कैसे खोले अकाउंट
ये खाता उसी के नाम पर खोला जाएगा, जिसके नाम से इसमें फंड क्रेडिट होगा। इतना ही नहीं खाताधारक की जानकारी थॉमस कुक के साथ शेयर की जाती है। इस खाते में जमा राशि पर आपको बैंक के नियमों के तहत ब्याज मिलता है। हालांकि इस खाते के प्रीमैच्योर पर और किश्त देरी से भरने पर आपको पेनेल्टी देनी होगी। अगर आप खाता मैच्योरिटी से पह ले बंद कर ना चाहते हैं तो आपको प्रीमैच्योर क्लोजर चार्जेस भी देने होगा।












Click it and Unblock the Notifications