Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

SBI के प्रॉफिट में 41.2% का इजाफा, Q3 में मुनाफा बढ़कर 5,583 करोड़ रुपए पहुंचा

SBI के प्रॉफिट में 41.2% का इजाफा, 5,583 करोड़ रुपए का मुनाफा

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को वित्तीय वर्ष 2019-20 की तीसरी तिमाही में मुनाफा हुआ है। तीसरी तिमाही में SBI का मुनाफा 41.2% बढ़ गया और ये बढ़कर 5,583 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। तिमाही दर तिमाही में SBI का ग्रॉस एनपीए 7.19% के घटकर 6.94% पर रहा है। वहीं दूसरी तिमाही में SBI का नेट एनपीए 2.79% से घटकर 2.65% रहा है।

 SBI posts highest-ever quarterly profit of Rs 5,583 crore in Third Quarter

एक साल पहले की समान अवधि में बैंक का शुद्ध मुनाफा 4,823.29 करोड़ रुपए था। तीसरी तिमाही में एसबीआई का ग्रॉस एनपीए 1.61 लाख करोड़ रुपए से घटकर 1.59 लाख करोड़ रुपए रहा। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एसबीआई की प्रोविजनिंग 13,139 करोड़ रुपए से घटकर 7,253 करोड़ रुपए रही है ।

SBI का स्‍टैंडअलोन इनकम समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 76,797.91 करोड़ रुपए हो गया। वहीं 2018-19 की समान तिमाही में यह 70,311.84 करोड़ रुपए था। स्‍टैंडअलोन आधार पर तीसरी तिमाही में एसबीआई बैंक का शुद्ध मुनाफा 41.2 फीसदी बढ़कर 5,583.36 करोड़ रुपए रहा। वहीं एक साल पहले ये 3,954.81 करोड़ रुपए था। SBI ने कहा कि यह किसी भी तिमाही में दर्ज किया गया अबतक का सबसे अधिक मुनाफा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+