फेस्टिव सीजन के लिए एसबीआई के लोन पर खास ऑफर, मिल रही हैं ये छूट

फेस्टिव सीजन के लिए एसबीआई का लोन पर खास ऑफर, कम देना होगा ब्याज, साथ में ये सहूलियत भी

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लोन पर खास ऑफर लेकर आया है। दिवाली और दशहरा के त्योहारी सीजन को देखते हुए एसबीआई लोन पर नो प्रोसेसिंग फीस और कम ब्याज जैसे सुविधाएं दे रहा है। होम लोन, कार लोन और दूसरे लोन पर भी बैंक ऑफर दे रहा है। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने योनो एप्लिकेशन प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑटो, गोल्ड और पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने वाले सभी ग्राहकों के लिए प्रोसेसिंग फीस में 100 प्रतिशत की छूट की घोषणा की है।

पर्सनल और होम लोन पर ऑफर

पर्सनल और होम लोन पर ऑफर

इसके अलावा बैंक 9.6 फीसद की कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन की पेशकश कर रहा है। वहीं होम लोन पर एसबीआई स्पेशल फेस्टिव ऑफर की पेशकश कर रहा है। ऑफर में घर खरीदारों के लिए होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस में 100 फीसद की छूट मिल रही है। साथ ही बैंक क्रेडिट स्कोर और लोन अमाउंट के आधार पर ग्राहकों को ब्याज दर में 0.10 फीसदी की स्पेशल छूट भी प्रदान कर रहा है। योनो एप के जरिए होम लोन के लिए आवेदन करने पर ब्याज दर में 0.05 प्रतिशत छूट मिलेगी।

कार लोन, गोल्ड लोन पर ऑफर

कार लोन, गोल्ड लोन पर ऑफर

कार लोन लेने वाले ग्राहकों को बैंक 7.5 फीसदी की शुरुआती निम्नतम ब्याज दर उपलब्ध करा रहा है। साथ ही ग्राहकों को चुनिंदा मॉडल्स पर 100 फीसद ऑन-रोड फाइनेंस भी मिलेगा। गोल्ड लोन की बात करें तो इसमें 7.5 फीसदी की न्यूनतम ब्याज दर पर 36 महीने तक का लचीला पुनर्भुगतान विकल्प ग्राहकों को दिया जा रहा है।

 ग्राहकों को ये फायदा भी

ग्राहकों को ये फायदा भी

एसबीआई के योनो एप के माध्यम से अब ग्राहक कुछ क्लिक्स में ही पेपरलेस प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन पा सकते हैं। मौजूदा एसबीआई ग्राहक योनो प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्री-अप्रूव्ड पेपरलेस पर्सनल लोन का लाभ उठा सकते हैं। बैंक ने कहा है कि पहले से अप्रूव प्रोजेक्ट्स में होमबॉयर्स के लिए होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस की पूरी छूट होगी। वहीं चुनिंदा ग्राहकों के लिए 10 बीपीएस तक की ब्याज दरों में रियायतें भी दी जा रही है। यह ग्राहकों के क्रेडिट स्कोर पर आधारित होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+