Home Loan EMI: नए साल में अब अपना होगा घर, SBI ने होम लोन पर दिया जबरदस्त ऑफर
नई दिल्ली। SBI Home Loan Offer: नए साल में अगर आप अपने घर का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए यह सुनहरा मौका साबित हो सकता है। देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) नए साल में घर खरीदने की इच्छा रखने वालों के लिए जबरदस्त ऑफर लेकर आया है। बता दें कि SBI ने होम लोन (Home Loan EMI) पर ब्याज दरों में 0.30 प्रतिशत की शानदार कटौती का ऐलान किया है, एक प्रेस रिलीज जारी कर बैंक की तरफ से यह घोषणा की गई है। इसके अलावा SBI की तरफ से आने वाले समय में और भी शानदार ऑफर्स की बात कही गई है।

नए साल में सस्ती दरों पर खरीदें घर
गौरतलब है कि पिछले वर्ष कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी और लॉकडाउन (Lockdown) के चलते लोगों ने प्रॉपर्टी खरीदने में कम दिलचस्पी दिखाई। ऐसे में अब बैंकों की तरफ से होम लोन को लेकर नए-नए ऑफर की घोषणा की जा रही है। SBI ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा कि होम फाइनेंस सेक्टर में मार्केट लीडर होने के नाते ग्राहकों की भावनाओं को समझते हुए समय-समय पर उनके लिए राहत भरे कदम उठाता रहेगा। इसके अलावा बैंक टाइम टू टाइम होम लोन पर विभिन्न तरह के ऑफर भी लाता रहेगा।

बैंक ने ग्रहकों को दी राहत
होम लोन में 0.30 फीसदी की जबरदस्त कटौती का ऐलान करते हुए एसबीआई ने कहा कि उसने अपने पहले से चल रहे ऑफर्स को और आकर्षक बना दिया है। इसके साथ बैंक ने प्रोसेसिंग फीस पर 100 फीसद की छूट का ऐलान किया है। अब लोन की राशि और सिबिल स्कोर के आधार पर ग्राहकों को होम लोन के ब्याज दरों (Home loan interest rates) में ज्यादा से ज्यादा छूट दी जाएगी। इसके अलावा एसबीआई उन ग्राहकों को भी बेहतर ब्याज दरों की पेशकश करेगा जिनका कर्ज भुगतान का रिकॉर्ड बढ़िया रहा है।

जानिए, क्या है होम लोन पर ब्याज दरें
आपको बता दें कि एसबीआई के होम लोन की ब्याज दरें सिबिल स्कोर पर निर्धारित होती हैं। होम लोन के लिए कोई ग्राहक 30 लाख रुपए तक का लोन लेता है तो उसे 6.80 फीसद और 30 लाख से ऊपर के कर्ज के लिए ब्याज की दर 6.95 फीसद से भुगतान करना होगा। अपने नए ऑफर में बैंक ने कहा है कि देश के आठ शहरों में 5 करोड़ रुपए तक के होम लोन के कर्ज पर 0.30 फीसद की रियायत उपलब्ध कराई जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगी अतरिक्त छूट
प्रेस रिलीज में बैंक ने ब्याज दरों के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए कहा कि योग्य मौजूदा होम लोन ग्राहक पेपरलेस प्री-अप्रूव्ड टॉप-अप होम लोन का लाभ उठा सकते हैं। बैंक ने कहा कि अगर ग्राहक YONO App, homeloans.sbi, sbiloansin59minutes.com के माध्यम से आवेदन करते हैं तो उन्हें 5 बीपीएस (भवन निर्माण योजना) के तहत अतिरिक्त ब्याज की छूट मिलेगी। इसके अलावा बैंक ने बैलेंस ट्रांसफर पर और महिला उधारकर्ताओं को 5 बीपीएस के तहत अतिरिक्त छूट देने का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें: बीकानेर में अशोक गहलोत से 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते इंजीनियर व बैंक मैनेजर को एसीबी ने पकड़ा
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications