Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

SBI खाताधारक ध्यान दें, बैंक खाता चालू रखने के लिए जल्द निपटाना होगा ये काम, बैंक ने जारी किया नोटिस

SBI खाताधारक ध्यान दें, बैंक खाता चालू रखने के लिए जल्द निपटाना होगा ये काम, बैंक ने जारी किया नोटिस

नई दिल्ली, 21 नवंबर। अगर आपका बैंक खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में हैं तो आपके लिए ये खबर बहुत जरूरी है। बैंक खाताधारकों के लिए जरूरी जानकारी बैंक की ओर से दी जा रही है। SBI ने नोटिस जारी कर खाताधारकों को जल्द से जल्द इस काम को निपटाने का कहा है। जो खाताधारक 31 मार्च 2022 तक ऐसा नहीं कर पाएंगे, उनकी मुश्किल बढ़ सकती हैं। उनकी बैंकिंग सर्विस ठप हो सकती है।

 SBI ने भेजा नोटिस

SBI ने भेजा नोटिस

सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने करोड़ों खाताधारकों को संदेश भेजा है। बैंक खाताधारकों से अपील की जा रही है कि वो अपने बैंक खाते को चालू रखने के लिए अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कर लें। बैंकिंग सर्विस जारी रखने के लिए खाताधारकों को ये काम 31 मार्च 2022 से पहले करना होगा। बैंक ने इसके लिए नोटिस जारी कर दिया है। अगर आपने भी अब तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं किया है तो फटाफट कर लें।

 31 मार्च से पहले करवाना होगा ये काम

31 मार्च से पहले करवाना होगा ये काम


देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया ने खाताधारकों को 31 मार्च 2022 का पैन को आधार से लिंक करने को कहा है। बैंक ने कहा है कि जो खाताधारक समयसीमा के भीतर ऐसा नहीं करवाएंगे उनकी बैंकिंग सर्विस में बाधा आ सकती है। उन्हें लेनदेन में परेशानी हो सकती है। बैंक ने किसी भी परेशानी से बचने के लिए खाताधारकों को डेडलाइन से पहले इसे निपटा लेने की अपील की है।

 कैसे करें पैन को आधार से

कैसे करें पैन को आधार से

पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए आप ऑनलाइन , SMS और ऑफलाइन तरीके को अपना सकते हैं। आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर जाकर आसानी से जाकर इसकी खुद पैन कार्ड को आधार से लिंक करवा सकते हैं।इसके अलावा आप अपने फोन नंबर से मैसेज भेजकर भी पैन को आधार से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए UIDPAN टाइप कर आधार नंबर और पैन नंबर लिखकर 567678 या 56161 नंबर पर भेजना है।

कभी मुकेश अंबानी से कई गुना अमीर थे अनिल अंबानी, अब हुए कंगाल,पढ़ें अर्श से फर्श तक पहुंचने की पूरी कहानी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+