SBI और Bank of Baroda समेत 4 बैंकों पर नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
SBI और Bank of Baroda समेत 4 सरकारी बैंकों पर लगा जुर्माना
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जुर्माना लगाया है। SBI, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI), कॉरपोरेशन बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) पर नियमों के उल्लधंन को लेकर करोड़ों रुपए का जुर्माना लगाया गया है। केंद्रीय बैंक RBI ने इन चार PSU बैंकों पर नियमों के उल्लंघन को लेकर जुर्माना लगाया है।

आरबीआई ने कॉरपोरेशन बैंक पर 2 करोड़, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर 1-1 करोड़ रुपए की पेनेल्टी लगाई है। इससे पहले आरबीआई ने बैंकिंग नियमों का उल्लंघन करने पर 7 बड़े बैंकों पर जुर्माना लगाया है, जिसमें इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक सहित कुल 7 बैंक शामिल हैं।
RBI ने 31 जनवरी 2019 और 4 फरवरी 2019 को जारी किए गए आदेशों का पालन नहीं करने पर इन बैकों पर जुर्माना ठोका है। जिसमें इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और इंडियन ओवरसीज बैंक पर 1.5-1.5 करोड़ की पेनेल्टी लगाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications