SBI ने 42 करोड़ खाताधारकों को किया Alert! नहीं किया ये काम तो सीज हो जाएगा आपका अकाउंट
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने 42 करोड़ खाताधारकों को अलर्ट किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने खाताधारकों को बैंक से जुड़ी किसी भी जानकारी या अपडेट को लेकर मैसेज करता है ताकि अकाउंट होल्डर को समय पर उचित जानकारी मिल सके। इसी प्रकार बैंक ने सभी ग्राहकों को डाक्यूमेंट संबंधित अपडेट को लेकर अलर्ट किया है। अगर आप एसबीआई ग्राहक हैं तो इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है।

नहीं तो.. सीज कर दिया जाएगा अकाउंट
कोई भी ग्राहक अगर अपना केवाईसी अपडेट नहीं कराता है तो उसके बैंक खाते के लेनदेन पर रोक लगा दी जाएगी। बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी बैंक अकाउंट्स के लिए केवाईसी अपडेट को अनिवार्य बना दिया है। एसबीआई खाताधारकों को 28 फरवरी तक केवाईसी अपडेट कराना है वर्ना उनके खाते के लेनदेन पर रोक दी जाएगी। इसके लिए आपको अपने नवीनतम केवाईसी डॉक्यूमेंट के साथ नजदीकी एसबीआई ब्रांच में संपर्क करना होगा।

नजदीकी ब्रांच जाकर कराएं केवाईसी अपडेट
नजदीकी एसबीआई ब्रांच में जाकर अपने केवाईसी को अपडेट कराना होगा। एसबीआई की वेबसाइट पर इस बाबत पूरी जानकारी दी गई है। अगर अवयस्क 10 साल से कम उम्र का है तो खाता परिचालित करने वाले व्यक्ति का पहचान पत्र जरूरी होगा। अगर, अवयस्क खुद खाता परिचालित करने लायक है तो पहचान पत्र और पता सत्यापन की वही प्रक्रिया जो किसी अन्य व्यक्ति के मामले में है, लागू होगी।

सभी ग्राहकों को केवाईसी अपडेट कराना जरूरी
दरअसल, केवाईसी ग्राहक के बारे में पूरी जानकारी की प्रक्रिया है और ये सभी ग्राहकों के लिए जरूरी होती है। केवाईसी के जरिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि कोई बैंकिंग सेवाओं का दुरुपयोग तो नहीं कर रहा है। केवाईसी में डॉक्यूमेंट्स और फोटो वेरीफिकेशन के लिए ग्राहक को बैंक जाना जरूरी होता है, जहां दिए गए दस्तावेजों के जरिए उसका सत्यापन किया जाता है। ऐसे में खाता सीज होने से बचने के लिए सभी ग्राहकों को केवाईसी अपडेट कराना होगा।

पहले भी बैंक ने भेजा था अलर्ट
इसके पहले भी एसबीआई ने अपने ग्राहकों को एक अलर्ट भेजा था। बैंक ने कहा था कि अगर किसी खाताधारक ने अपना मोबाइल नंबर या फिर ईमेल आईडी बदला है तो बिना देर किए उसे फौरन अपने बैंक खाते में अपडेट करवाएं। ऐसा नहीं होने पर आपको कई जानकारी नहीं मिल पाएगी। SBI ने कहा था कि बैंक खाते में अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी अपडेट करवाने के लिए उन्हें बैंक जाने की भी जरूरत नहीं है। घर बैठे-बैठे ग्राहक अपनी अहम जानकारी बैंक में अपडेट करा सकते हैं।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी?












Click it and Unblock the Notifications