ATM से पैसे निकालने की लिमिट का टेंशन खत्म! इन दोनों बैंकों ने शुरू की ये नई सर्विस

नई दिल्ली। ATM मशीन से कैश निकालने के लिए आपको डेबिट कार्ड/एटीएम कार्ड की जरूरत पड़ती है। लेकिन अगर आप एटीएम कार्ड साथ रखना भूल गए हैं तो भी आप पैसे निकाल सकते हैं। कई सरकारी और गैर-सरकारी बैंकों ने ग्राहकों को ज्यादा सुविधाएं देने के लिए नई सेवा शुरू की है। बैंकों ने कार्डलेस ट्रांजेक्शन की नई सेवा शुरू की है जिसके जरिए एटीएम से कैश निकाला जा सकता है। खास बात है कि SBI इस सेवा के लिए कोई अलग से चार्ज नहीं लेता है। आइए जानते हैं इस सर्विस के बारे में...

केनरा बैंक ने भी शुरू की खास सर्विस

केनरा बैंक ने भी शुरू की खास सर्विस

केनरा बैंक से कार्डलेश निकासी की प्रक्रिया के तहत आपको इस बैंक का मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। इसमें एक बार रजिस्ट्रेशन के बाद एम पिन का विकल्प भी है, जो बाद में भी लॉगिन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐप में लॉगिन होने के बाद एटीएम कार्डलेस कैश का विकल्प मिलेगा। स्क्रीन पर आपको निकाले जाने वाले रुपए और चार अंकों का अपना वन टाइम पिन देना होगा।

मोबाइल ऐप की मदद से निकाल सकते हैं पैसे

मोबाइल ऐप की मदद से निकाल सकते हैं पैसे

स्क्रीन पर कंफर्म करने के लिए आपको ऐप लॉगिन वाला 6 अंकों का एम-पिन दाखिल करना होगा। इसके बाद एटीएस से रु निकासी की प्रक्रिया में 15 मिनट का वक्त लगेगा। अगर इस दौरान आप पैसे नहीं निकाल पाए तो ओटीपी एक्सपायर हो जाएगा। केनरा बैंक के एटीएम से कैशलेस निकासी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ओटीपी और निकाले जाने वाले अमाउंट की जानकारी देनी होगी। वहीं, एसबीआई ग्राहक योनो ऐप के जरिए इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए एसबीआई ग्राहकों को योनो ऐप डाउनलोड करना होगा।

एसबीआई ग्राहकों के लिए ये सर्विस

एसबीआई ग्राहकों के लिए ये सर्विस

इसके बाद नेटबैंकिंग यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए आपको लॉगिन करना होगा। एक्टिवेशन के बाद इसमें 6 अंकों का एम-पिन सेट किया जा सकता है। ऐप में आपको 'योनो कैश' का एक ऑप्शन दिखाई देगा। इसमें आपको चार विकल्प दिखाई देंगे। एटीएम से पैसे निकालने के लिए आपको पहले विकल्प 'एटीएम' पर क्लिक करना होगा। इसके बाद जितने रुपए निकालने हैं, उसकी जानकारी देने के बाद पिन एंटर करना होगा। अगले ऑप्शन पर जाने के बाद आपके मोबाइल पर CSN का मैसेज आएगा। अब आप एसबीआई एटीएम में योनो कैश के विकल्प पर जाकर आप कैश निकाल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+