SBI खाताधारकों को बैंक की चेतावनी! 28 फ़रवरी के बाद बंद हो जाएगा ये बैंक अकाउंट,जानिए वजह
नई दिल्ली। अगर आपका भी बैंक खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(State Bank of India) में है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। SBI ने अपने खाताधारकों को SMS, ईमेल, सोशल मीडिया के जरिए अलर्ट जारी किया है। बैंक ने खाताधारकों को अलर्ट किया है और 28 फरवरी तक अपने खाते से जुड़ा अहम काम खत्म करवा लेने की सलाह दी है। बैंक ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 28 फरवरी के बाद बिना केवाईसी वाले बैंक खातों के फ्रीज कर दिया जाएगा।

28 फरवरी के बाद बंद हो जाएंगे SBI के ये अकाउंट
एसबीआई ने बैंक खाताधारकों के लिए चेतावनी जारी की है। SBI ने एसएमएस, ईमेल और सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है और तय डेडलाइन के भीतर अपना केवाईसी अपटेड करवाने की सलाह दी है। बैंक ने खाताधारकों को अगले एक महीने में अपने खाते का केवाईसी (Know Your Customer) अपडेट करा लेने की सलाह देते हुए कहा है कि अगर कोई भी ग्राहक इससे चूक जाता है तो बैंक उसका बैंक खाता फ्रीज कर देगा।

नहीं कर पाएंगे कोई लेन-देन
अगर आपने 28 फरवरी तक अपने बैंक खाते का केवाईसी अपटेड नहीं करवाया तो 1 मार्च से अपने खाते से कोई लेन-देन नहीं कर पाएंगे। बैंक आपके अकाउंट को फ्रीज कर देगी। ऐसे में अकाउंट से किसी भी तरह के कोई लेन-देन नहीं हो सकेगा।इस परेशानी से बचने के लिए आप 28 फरवरी तक केवाईसी के लिए बैंक में अपने दस्तावेज जमा करवा दें। केवाईसी से खाताधारक की डीटेल्स बैंक के पास अपडेट रहती है और उसके किसी भी तरह के लेनदेन का ट्रैक रिकॉर्ड आसानी ने मेंटेन किया जा सकता है। आप अगर केवाईसी नहीं करवाते हैं तो आप कहीं भी निवेश नहीं कर सकेंगे। म्यूचुअल फंड से लेकर बैंक लॉक तक, सरकारी स्कीम में निवेश या पीएफ की राशि नहीं निकाल पाएंगे।

केवाईसी के लिए जरूरी दस्तावेज
केवाईसी अपडेट कराने के लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं। एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक, केवाईसी के लिए पहचान पत्र देना जरूरी है। इसके लिए आप वोटर आइडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड(PAN Card), आधार कार्ड(Aadhaar Card), नरेगा कार्ड, पेंशन भुगतान आदेश, डाकघर से जारी पहचान पत्र जमा करवा सकते हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप केवाईसी के लिए जो दस्तावेज दे रहे हैं, उसमें वही एड्रेस हो, जो आपके बैंक खाते में दर्ज है। पहचान पत्र के अलावा आपको अपना एड्रेस प्रूफ देना होगा, जिसके लिए आप टेलीफोन बिल, पासबुक, सरकारी प्राधिकारी पत्र, बिजली का बिल, राशन कार्ड या क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट दे सकते हैं।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications