SBI Alert: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, इस तारीख को ठप रहेगी नेट बैंकिंग समेत ये सर्विसेज
नई दिल्ली। SBI Net banking. देश क सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 44 करोड़ खाताधारकों के लिए बड़ी खबर है। बैंक ने अपने ग्राहकों को अलर्ट करते हुए पहले से जानकारी देकर कहा है कि 10 जुलाई और 11 जुलाई को कुछ समय के लिए बैंक की नेट बैंकिंग सेवा( SBI Net Banking) बाधित रहेगी। बैंक ने ट्विट करके, SMS ,ईमेल के जरिए अपने ग्राहकों( SBI Bank) को जानकारी दी है। अगर आपका बैंक खाता( Bank Account) भी एसबीआई( State Bank of India) में है तो बिना देर किए नेट बैंकिंग सर्विस( Net Banking service), योनो ऐप( Yono App), यूपीआई( UPI) , योनो लाइट( YONO Lite) सेवा भी काम नहीं करेगी।

SBI खाताधारकों के लिए अलर्ट
SBI के 44 करोड़ ग्राहकों के लिए बैंक ने जानकारी साझा कर कहा कि कल यानी शनिवार को कुछ घंटों के लिए बैंक की नेट बैंकिंग सर्विस बाधित रहेगी। SBI की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 10 जुलाई को रात के 10.45 बजे से लेकर 11 जुलाई 2021 की सुबह 12.15 तक एसबीआई की इंटरनेट बैंकिंग, योनो (YONO) ,यूपीआई( UPI), YONO Lite की सर्विस काम नहीं करेगी।

क्यों ठप रहेगी ये सर्विस
बैंक ने कहा कि सेफ और सुरक्षित कस्टमर सर्विस मुहैया करवाने के लिए बैंक अपने बैंकिंग सिस्टम के मेंटिनेंस के चलते कुछ घंटों के लिए बैंकिंग सर्विस को बंद रखना होगा। ऐसे में अगर आपका बैंक के नेट बैंकिंग, यूपीआई आदि से जुड़ा कोई भी फाइनेंशियल काम बचा है तो बिना देर किए इसे पूरा कर लें। आपको बता दें कि मेंटिनेंस के दौरान आप किसी भी तरह का डिजीटल ट्रांजैक्शन( Digital Transaction) नहीं कर सकेंगे।

हैकर्स से रहें अलर्ट
आपको बता दें कि हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें कहा गया कि SBI के ग्राहकों के खाते चाइनीज हैकर्स ( Chinese Hackers) के निशाने पर है। बैंक खाताधारकों को हैकरों की तरफ से लिंक भेज जा रहे हैं, उन्हें KYC Update के नाम पर लिंक साझा कर उसे क्लिक करने के लिए कहा जा रहा है। बैंक ने ग्राहकों को ऐसे मैसेज और हैकर्स से बचने की सलाह दी है।












Click it and Unblock the Notifications