SBI ने ग्राहकों को दिया झटका, 1 दिसंबर से EMI ट्रांजैक्शन करना होगा महंगा

SBI ने ग्राहकों को दिया झटका,EMI ट्रांजैक्शन करना होगा महंगा

नई दिल्ली, 14 नवंबर। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने अपने खाताधारकों को बड़ा झटका दिया है। बैंक ने क्रेडिट कार्ड धारकों को झटका देते हुए ईएमआई ट्रांजैक्शन को महंगा कर दिया है। 1 दिसंबर से एसबीआई क्रेडिट कार्ड (SBI Credit Card) के ईएमआई ट्रांजैक्शन के लिए अब आपको ज्यादा चार्ज देना होगा। आपको एसबीआई क्रेडिट कार्ड के लिए 99 रुपए के साथ टैक्स देना होगा।

महंगी हुई ये सर्विस

महंगी हुई ये सर्विस


एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने ईएमआई ट्रांजैक्शन के लिए प्रोसेसिंग फीस बढ़ा दी है। 1 दिसंबर से कार्डधारक को 99 रुपए प्लस टैक्स के साथ ये चुकाना होगा। नए नियम के मुताबिक 1 दिसंबर से एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर चाहे वो रिटेल आउटलेट्स पर होया अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों पर, अब पहले से अधिक ईएमआई ट्रांजैक्शन के लिए प्रोसेसिंग फीस लगेगी , यहां ये जानना जरूरी है कि ये फीस इंटरेस्ट चार्ज के अतिरिक्त हैं।

बिना डेबिट कार्ड के भी निकाल सकते हैं पैसे

बिना डेबिट कार्ड के भी निकाल सकते हैं पैसे

SBI के ग्राहक बिना डेबिट कार्ड के भी एटीएम से कैश विड्रॉल कर सकते हैं। एसबीआई अपने ग्राहकों को बिना एटीएम कार्ड के कैश निकालने की सुविधा देता है। आप योनो कैश (YONO Cash) की मदद से बिना कार्ड कैश विड्रॉल कर सकते हैं। आप एटीएम के अलावा पीओएस टर्मिनल और कस्टमर सर्विस पॉइंट से भी कैश निकाल सकते हैं। बस आपके फोन में SBI का योनो ऐप (Yono App) होना चाहिए । इसकी मदद से आप आप कभी भी कहीं भी एसबीआई के एटीएम से कैश निकाल सकते हैं। आप अधिकतम 10000 रुपए तक निकाल सकते हैं।

कैश निकालने के लिए ओटीपी अनिवार्य

कैश निकालने के लिए ओटीपी अनिवार्य

एसबीआई खाताधारकों को एटीम से कैश विड्रॉल के लिए ओटीपी अनिवार्य है। आप बिना ओटीपी के आप एटीएम मशीन से कैश नहीं निकाल पाएंगे। इसके तहत कैश निकलने के लिए ग्राहकों को पहले उनके मोबाइल फोन पर आए ओटीपी को वहां भरना होगा, इसके बाद ही कैश बाहर निकलेगा। बैंक ने इस बारे में खुद ट्वीट कर जानकारी दी है और कहा है कि एटीएम से लेनदेन को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए ये पहल की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+