SBI खाताधारकों के लिए अलर्ट, Aadhaar से लिंक करें खाता, वरना अटक जाएगा आपका पैसा
नई दिल्ली। Aadhaar is Mandatory with bank account. भारतीय स्टेट बैंक ने अपने खाताधारकों के लिए महत्वपूर्ण जानकार साझा की है। बैंक ने सोशल मीडिया के जरिए ट्वीट कर खाताधारकों को अहम जानकारी दी और उन्हें अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवाने की अपील की है। बैंक ने खाताधारकों के अपील की है कि वो अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवा लें, वरना वो सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के लाभ या सब्सिडी का लाभ नहीं उठा सकेंगे।

SBI ने खाताधारकों से की अपील
भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि बैंक खाते में आधार नंबर की सीडिंग/लिंकिंग निश्चित तौर पर करवा लें। बैंक ने कहा है कि ऐसा करना उन ग्राहकों के लिए अनिवार्य है, जो सरकार की ओर से दी जाने वाले डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का लाभ उठाते हैं या किसी भी तरह क सब्सिडी का लाभ पा रहे हैं या पाना चाहते हैं।

आसानी से बैंक खाते को आधार से करें लिंक
SBI बैंक खाते से आधार को लिंक करवाने के लिए आप ब्रांच जा सकते हैं या घर बैठे-बैठे नेट बैंकिंग, ऐप के जरिए कर सकते हैं। आप इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम से, एसबीआई ऐप और ब्रांच जाकर अपने खाते से आधार को लिंक कर सकते हैं। आप SBI के नेट बैंकिंग पर लॉगइन कर My Accounts में जाकर Link your Aadhaar number पर क्लिक करें। फिर वहां अपना खाता नंबर सलेक्ट करके अपना आधार नंबर सब्मिट करें । ऐसा करने के साथ ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर अपडेट आएगा।

ऐप की मदद से करें अपडेट
आप अपने आधार को अपने अकाउंट से एसबीआई के ऐप मदद से भी लिंक कर सकते हैं। आप एसबीआई Anywhere Personal मोबाइल ऐप के जरिए रिकवेस्ट पर क्लिक कर आधार ऑप्शन को चुनें और आधार लिंकिंग को चुनें। आप ड्रॉपडाउन मेन्यू से जाकर सीआईएफ नंबर को चुनें और अपना आधार नंबर चुनें। इसके बाद आप सब्मिट बटन को क्लिक करें । इसके साथ ही आपका आधार आपके खाते से लिंक हो जाएगा।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications