SBI खाताधारकों के लिए बड़ी खबर,नए तरीके से खाते में हो रही है सेंधमारी, बैंक ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली। अगर आपका बैंक खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(SBI) में हैं तो ये खबर आपके लिए खास है, क्योंकि बैंक ने अपने खाताधारकों के लिए अलर्ट जारी किया है। SBI ने पने ग्राहकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि इंटरनेट पर चोरी के जरिए लोगों के बैंक अकाउंट खाली किए जा रहे है। एसबीआई की वेबसाइट पर इसे लेकर विस्तार से जानकारी दी गई है और लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है। वहीं लोगों को इस तरह के हैकर्स से बचने की सलाह भी दी गई है।

 एसबीआई ने खाताधारकों को दी सलाह

एसबीआई ने खाताधारकों को दी सलाह

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने लोगों को 'फिशिंग' से बचने की सलाह दी है। दरअसल फिशिंग के जरिए लोगों की गोपनीय जानकारी चोरी कर उनके खाते में सेंधमारी की जा रही है। हैकर्स फिशिंग के जरिए खाताधारकों के ऑनलाइन बैंकिंग का आईडी पासवर्ड, क्रेडिट-डेबिट कार्ड की जानकारी हासिल कर उसका इस्तेमाल खाताधारकों के बैंक अकाउंट को खाली करने में करते हैं।

 ऐसे चोरी होती है आपकी जानकारी

ऐसे चोरी होती है आपकी जानकारी

फिशिंग के जरिए आपके खाते और आपकी जानकारी चोरी करने के लिए हैकर्स ईमेल, एसएमएस और व्हाट्सऐप के जरिए लिंक भेजकर आपको उस लिंक पर क्लिक करने के लिए प्रेरित किया जाता है । जैसे ही आप उस लिंक पर क्लिक करते हैं आपसे आपकी जानकारी मांगी जाती है। इसके लिए कई बार आपको इ नाम या लॉटरी का लालच भी दिया जाता है। अगर आपने उन जानकारियों को भरकर सब्मिट कर दिया तो आप फिशिंग की चपेट में आ गए। ऐसे में बैंक ने अपने खाताधारकों को सलाह दी है कि वो किसी भी अज्ञात स्रोत से मिले ई-मेल में दिए गए लिंक को क्लिक न करें। कभी भी पॉप अप विंडो के तौर पर खुले पेज पर अपनी जानकारी न भरे। कभी भी किसी से भी अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करें। अपने खाते के बारे में खासकर पासवर्ड, पिन, टिन, आदि की जानकारी गलती से भी किसी से साझा न करें।

 ऐसे रखें खाते को सुरक्षित

ऐसे रखें खाते को सुरक्षित

बैंक ने लोगों को अलर्ट करते हुए कहा है कि वो ऑनलाइन बैंकिंग इस्तेमाल करते वक्त सावधान रहें। कुछ बातों का ध्यान रखकर हम आसानी से फिशिंग से बच सकते हैं। जैसे-

  • हमेशा एड्रेस बार में ठीक यूआरएल टाइप करके साइट पर लॉगऑन करें।
  • खाताधारकों को हमेशा ब्राउज़र और वेरीसाइन प्रमाण पत्र के दाहिनी ओर सबसे नीचे स्थित लॉक चिह्न को खोजने की सलाह दी गई है।
  • लोगों को फोन / इंटरनेट पर अपनी व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई है।
  • गलती से भी पासवर्ड या पिन शेयर न करने की सलाह दी गई है।
  • कभी लगे कि आप फिशिंग के शिकार हो गए हैं तो बिना देर किए फौरन ऑनलाइन बैकिंग का आईडी पासवर्ड बदल दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+