SBI ने बदला ATM से कैश निकालने का नियम, बैंक ने ट्वीट कर बताया क्या है नए नियम के फायदे
SBI ने बदला ATM से कैश निकालने का नियम, बैंक ने ट्वीट कर बताया क्या है नए नियम के फायदे
नई दिल्ली, 29 दिसंबर। बैंकिंग लेनदेन को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एटीएम से लेन देन के नियम में बदलाव किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एटीएम से कैश निकालने के नियम में बदलाव किया है। बैंक ने ATM से कैश निकालने के लिए ओटीपी को अनिवार्य कर दिया है। यानी बिना OTP के आप एटीएम से कैश नहीं निकाल पाएंगे। SBI ने ट्वीट कर इस नियम के फायदे भी गिनवाए हैं और बताया है कि कैसे आप इस नियम के साथ अपने पैसों को सुरक्षित रख सकते हैं।

SBI ने बदला ATM से कैश निकालने का नियम
SBI ने एटीएम से ट्रांजैक्शन को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए ओटीपी को अनिवार्य कर दिया है। बैंक के नए नियम के मुताबिक आपको एटीएम से कैश निकालने के लिए ओटीपी दर्ज करनी होगी। एटीएम से कैश निकालते समय आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा, जिसे आपको ATM मशीन में डालना होगा, जिसके बाद ही आप कैश निकाल सकते हैं।

कैसे करेगा काम
बैंक ने नए नियम के फायदे गिनवाते हुए कहा कि ओटीपी आधारित कैश ट्रांजैक्शन प्रक्रिया धोखेबाजों और हैकर्स के खिलाफ टीकाकरण है। बैंक ने बताया कि ओटीपी आधारित प्रक्रिया से आपकी मर्जी के बिना कोई ट्रांजैक्शन नहीं हो सकेगा। नए नियम के मुताबिक 10000 रुपए से अधिक कैश एटीएम से निकालने पर आपके बैंक खाते से अटैच फोन नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे आपको एटीएम मशीन में दर्ज करना होगा। ये ओटीपी चार अंकों की होगी, जो केवल एक सिंगल ट्रांजैक्शन के लिए मान्य होगी, यानी आप जितनी बार ट्रांजैक्शन करेंगे उतनी बार आपके फोन पर ओटीपी आएगा और हर बार आपको इसे दर्ज करना होगा।

क्यों है जरूरी
बैंक ने कहा कि ग्राहकों को फ्रॉड से बताने के लिए एसबीआई ने ये नियम लागू किया है। नए नियम के मुताबिक अगर आपका डेबिट कार्ड चोरी हो जाता है, या गुम हो जाता है तो भी धोखेबाद आपके खाते से दस हजार से अधिक पैसे नहीं निकाल पाएंगें, क्योंकि कैश निकालने के लिए बैंक द्वारा भेजा गया ओटीपी आपके मोबाइल नंबर पर आएगा । आपको फौरन ही इसकी सूचना मिल जाएगी और आप अपना कार्ड फौरन ब्लॉक करवा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications