SBI के इस SMS को न करें इग्नोर, वरना खाली हो जाएगा अकाउंट

नई दिल्ली। अगर आपका बैंक खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(SBI) में है तो ये खबर आपके लिए खास हैं। बैंक की ओर से अपने खाताधारकों को मैसेज भेजकर उन्हें अलर्ट किया जा रहा है। बैंक खाताधारकों को SMS भेजकर अलर्ट कर रहे हैं। मैसेज के जरिए बैंक ने बताया है कैसे रिवॉड प्वाइंट के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही है। हैकर्स रिवॉड प्वाइंट के जरिए लोगों के क्रेडिट कार्ड के डिटेल हासिल उन्हें लाखों का चूना लगा देते हैं।

SBI के इस मैसेज को न करें इग्नोर

SBI के इस मैसेज को न करें इग्नोर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने खाताधारकों को अलर्ट भेजा है। बैंक ने ग्राहकों को SMS भेजकर लिखा है उन लोगों से सावधान रहें जो रिवॉर्ड पाइंट के नाम पर गिफ्ट वाउचर देने का वादा करते है। बैंक ने लोगों को अगाह किया है कि कैसे लोग रिवॉड प्वाइंट के नाम पर आपको लाखों का चूना लगा सकते हैं। बैंक ने वीडियो साझा कर लोगों को सलाह दी है कि कैसे जालसाज लोगों को चूना लगाते हैं।

 कैसे होती है धोखाधड़ी

कैसे होती है धोखाधड़ी

बैंक ने बताया है कि कैसे रिवॉड प्वाइंट रीडिम करने का SMS भेजकर लोगों को चूना लगाया जाता है। एसएमएस के जरिए लोगों के पास प्वाइंट रिडीम का मैसेज आया। जिस मैसेज पर क्लिक कर ने पर एक फॉर्म खुलता है। इस फॉर्म में आपसे आपकी निजी जानकारियां मांगी जाती है। आपको अपना ईमेल, डेबिट कार्ड नंबर भरना होता है। जैसे ही आप फॉर्म भरकर देते हैं वैसे ही चंद मिनटों के भीतर आपके कार्ड से पैसों का ट्रांजैक्शन कर लिया जाता है।

 कैसे बचें इन हैकर्स से

कैसे बचें इन हैकर्स से

बैंक ने हैकर्स से बचने के लिए भी तरीके बताए हैं। बैंकों ने सलाह दी है कि लोग कभी भी किसी को फोन पर या ईमेल के जरिए अपने बैंक खाते की जानकारी या क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड की जानकारी किसी से भी साझा न करें। बैंक ने कहा है कि चाहे सामने वाला खुद को बैंक अधिकारी ही क्यों न बताए। बैंक ने साफ किया है कि कभी भी बैंक के अधिकारी एसएमएस और ई-मेल भेजकर अपने ग्राहकों के बैंक खातों की जानकारी नहीं मांगते हैं। बैंक ने कहा है कि इसलिए हमेशा ऐसे एसएमएस से बचकर रहना चाहिए। अगर आप गलती से ऐसे जालसाजों के चंगुल में फंस जाए तो फौरन अपनें बैंक और पुलिस को जानकारी दें और अपना कार्ड ब्लॉक कर वाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+