Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

SBI Bank Alert: बदले ATM से कैश निकालने के नियम, मिनिमम बैलेंस और SMS चार्ज को लेकर मिली बड़ी राहत

नई दिल्ली। SBI Bank news अगर आपका बैंक खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट ऑफ इंडिया(State Bank of India ) में है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कई बदलाव किए हैं, जिसके बारे में आपके पास जानकारी होनी चाहिए। जानकारी के अभाव में आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। आइए SBI के बदले नियमों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

 SBI ने बदले ये नियम

SBI ने बदले ये नियम

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई(SBI) ने मिनिमम बैलेंस से लेकर ATM से कैश ट्रांजैक्शन के साथ-साथ बैंक दिवारा भेजे जाने वाले SMS अलर्ट के नियमों में बदलाव किया है। बैंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। SBI ने 15 अगस्त के मौके पर अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए जहां मिनिमम बैलेंस चार्ज और SMS अलर्ट चार्ज को फ्री करने का फैसला किया तो वहीं फेल एटीएम ट्रांजैक्शन पर जुर्माना लगाने की बात कही। SBI बैंक ने अपने सेविंग्स अकाउंट खाताधारकों को कई तरह के चार्जेस से आजादी दिला दी है।

ATM ट्रांजैक्शन का नियम बदला

ATM ट्रांजैक्शन का नियम बदला

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने खाताधारकों को जोरदार झटका दिया है। एटीएम से कैश निकालने के नियम में बदलाव करते हुए अब बैंक ने फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा को तय करने के बाद खाताधारकों पर जुर्माना लगाने की बात कही है। नियम के मुताबिक अगर आपका खाता SBI में हैं और आपके खाते में बैलेंस न होने के बावजूद एटीएम से ट्रांजैक्शन करने की कोशिश करते हैं तो फेल ट्रांजैक्शन पर अब आपको जुर्माना भरना होगा। SBI के ये नियम 1 जुलाई 2020 से लागू हो चुके हैं।

 ट्रांजैक्शन फेल होने पर लगेगा जुर्माना

ट्रांजैक्शन फेल होने पर लगेगा जुर्माना

SBI ने एटीएम ट्रांजैक्शन के नियम में बदलाव किया है, जिसके मुताबिक अगर SBI के खाताधारक के अकाउंट में पैसे नहीं हैं और आपकता ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है तो आपको जुर्माने के तौर पर 20 रुपए प्लस जीएसटी का भुगतान करना होगा।

 जानिए फ्री ATM ट्रांजैक्शन के बारे में

जानिए फ्री ATM ट्रांजैक्शन के बारे में

एसबीआई ने नियम के मुताबिक अगर आप मेट्रो शहरों में हैं तो आप SBI ATM से 8 बार के फ्री ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। वहीं गैर-मेट्रो शहरों में SBI के खाताधारक एटीएम से 10 फ्री ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। इसके बाद एटीएम ट्रांजैक्शन करने पर आपको 10 रुपए से लेकर 20 रुपए के साथ जीएसटी का शुल्क चुकाना होगा।

 बदला सेंविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस का नियम

बदला सेंविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस का नियम

SBI ने जहां एटीएम ट्रांजैक्शन पर जुर्माना लगाया है तो वहीं कुछ राहत भी दी है। एसबीआई ने बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस को लेकर नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के मुताबित अगर आपके सेविंग अकाउंट में महीने में 1,00,000 रुपये से ज्यादा का औसत बैलेंस हैं तो आपको न केवल असीमित लेनदेन की सुविधा दी है। वहीं आपको अपने खाते में मिनिमम बैलेंस चार्ज से मुक्ति मिल जाएगी। SBI के नियम के मुताबिक सेविंग अकाउंट खाताधारकों को अपने खाते में मिनिमम बैलेंस बनाकर रखना होता है। मेट्रो शहर में खाताधारकों को अपने खाते में कम से कम 3 हजार रुपए मिनिमम बैलेंस रखना होता है।

 इन खाताधारकों के लिए ATM चार्ज फ्री

इन खाताधारकों के लिए ATM चार्ज फ्री

बैंक ने ट्वीट कर बताया है कि अगर खाताधारक के खाते में महीने में 1 लाख रुपए की राशि बनी रहती है तो वो एटीएम से कितनी बार भी लेनदेन कर सकते हैं, उन्हें कोई चार्ज नहीं लगेगा। वहीं बैंक ने कहा है कि ग्राहकों को अब SMS अलर्ट के लिए किसी प्रकार का चार्ज नहीं देना होगा। यानी अब SBI की ओर से आने वाले SMS के लिए आपको कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा।

Banking News: अगर इस बैंक में है खाता तो नहीं तो नहीं निकाल पाएंगे 1 लाख से ज्यादा की रकम, RBI ने लगाई पाबंदी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+