Banking News: अगर इस बैंक में है खाता तो नहीं तो नहीं निकाल पाएंगे 1 लाख से ज्यादा की रकम, RBI ने लगाई पाबंदी
PMC बैंक खाताधारक नहीं तो नहीं निकाल पाएंगे 1 लाख से ज्यादा रकम
नई दिल्ली। अगर आपका बैंक खाता पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (Punjab and Maharashtra Co-operative Bank) में है तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया(RBI) ने पीएमसी बैंक के खाताधारकों को झटका दिया है। बैंक के खाताधारक अभी भी अपने खाते से 1 लाख से ज्यादा रकम नहीं निकाल पाएंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पीएमसी बैंक (PMC Bank) में विड्रॉल लिमिट को 1 लाख रुपए पर बरकरार रखा है।

खाते से नहीं निकाल पाएंगे 1 लाख रुपए
अगर आपका खाता पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (Punjab and Maharashtra Co-operative Bank) में है तो आपको बता दें कि अभी आप अपने खाते में रकम होते हुए भी बैंक से 1 लाख रुपए से अधिक रकम नहीं निकाल पाएंगे। RBI ने इस बैंक के लिक्विडिटी संकट को देखते हुए कैश विडॉल की लिमिट बरकरार रखा हैय़ आरबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट में इसे लेकर कगा कि 26 मार्च 2020 तक डिपॉजिट लायबिलिटी करीब 10000 करोड़ थी, जबकि बैंक के पास लिक्विड एसेट 2955.73 करोड़ रुपए का है, जिसके कारण बैंक सभी जमाकर्ताओं की पूरी रकम विड्रॉल करने के लिए सक्षम नहीं है।

इन स्थितियों में निकाल सकेंगे 5 लाख रुपए
RBI ने पीएमसी बैंक के खाताधारकों को कुछ स्थितियों में 5 लाख रुपए तक निकालने की छूट दी है। जैसे की गंभीर बीमारी के इलाज के मामलों में या फिर कोविड 19 बीमारी की स्थिति में खाताधारक अपने बैंक अकाउंट से 5 लाख रुपए निकाल सकेंगे। 1 लाख रुपए की निकाली सीमा के तहत बैंक के करीब 84 फीसदी डिपॉजिटर्स अपनी पूरी रकम निकाल सकते हैं।

आखिर क्यों लगाई गई बैंक पर पाबंदी
आपको बता दें कि पीएमसी बैंक स्कैम मामले के बाद RBI ने बैंक पर पाबंदी लगाई,जिसके तहत बैंक के कैश निकालने की सीमा भी तय कर दी गई, जिसे समय-समय पर RBI द्वारा बढ़ाया भी गया है। आरबीआई द्वारा डिपॉजिटर्स की रकम को सुरक्षित रखने के मकसद से बैंक ने विडॉल लिमिट पर कैपिंग की है। इईसके साथ-साथ इस कैश विडॉल सीमा से पीएमसी बैंक को अपने एसेट्स को दुरुस्त करने में और अनियमितता को ठीक करने में मदद मिलेगी।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications