SBI अकाउंट होल्डर सावधान: अगर की ये 5 गलती तो अकाउंट हो जाएगा खाली, बैंक ने किया अलर्ट

नई दिल्ली। अगर आपका बैंक अकाउंट देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तो भूल से भी ये गलती न करें। ये गलती आपको भारी पड़ सकती है। आपके खाते का बैलेंस जीरो हो सकता है। खुद SBI ने ट्वीट कर अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है। एसबीआई ने ट्वीट कर अपने खाताधारकों को चेताया है कि अगर आपने ये गलतियां की तो आपके अकाउंट से पैसे गायब हो सकते हैं। दरअसल पिछले दिनों ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड के मामले बढ़े हैं। हाल ही में हैकर्स ने डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का डाटा हैक कर कॉसमॉस बैंक से 90 करोड़ रुपए फ्रॉड कर गायब कर दिए। ऐसे में SBI ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है। एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी कर उन्हें ऑनलाइन फ्रॉड से बचने का तरीका बताया है।

 कैसे बचे ऑनलाइन फ्रॉड से

कैसे बचे ऑनलाइन फ्रॉड से

SBI ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि बैंक कभी भी किसी भी ग्राहक से उनकी गोपनीय जानकारी नहीं मांगता। बैंक कभी भी किसी खाताधारक से उसका यूजर आईडी, पिन, पासवर्ड, सीवीवी, ओटीपी, वीपीए आदि कभी नहीं पूछता। कभी अगर आपके पास कोई फोन आए और आपसे ये जानकारी मांगी जाए तो गलती से भी उसे साझा न करें।

 SBI खाताधारक ध्यान दें

SBI खाताधारक ध्यान दें

SBI ने कहा है कि कभी भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पब्लिक प्लेस जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या भीड़भाड़ वाली जगह पर नहीं करना चाहिए। कभी भी फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल कर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन नहीं करना चाहिए।

 SBI यूजर्स रखें इन बातों का ख्याल

SBI यूजर्स रखें इन बातों का ख्याल

एसबीआई खाताधारकों को कभी भी अपने बैंक अकाउंट की डिटेल अपने मोबाइल में सेव करके नहीं रखनी चाहिए। बैंक ने लोगों को सलाह दी है कि कभी भी बैंक खाते की जानकारी, एटीएम के पिन या फिर नेट बैंकिंग की जानकारी मोबाइल फोन या पेपर में नहीं रखनी चाहिए।

 दूसरों को न दें अपना ATM कार्ड

दूसरों को न दें अपना ATM कार्ड

SBI ने कहा कि ग्राहकों को कभी भी अपना एटीएम या फिर क्रेडिट कार्ड दूसरे व्यक्ति को नहीं देना चाहिए और न ही कभी अपने कार्ड की जानकारी किसी से साझा करनी चाहिए। इस बात का ध्यान रखना होगा कि कभी भी शॉपिंग मॉल या दुकान में शॉपिंग करने जाए और अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने हैं तो कोशिश करें कि कार्ड अपने सामने ही कार्ड स्वाइप करें । ऐसा इसलिए ताकि आपके कार्ड का कोई क्लोन तैयार नहीं किया जा सके।

 बैंकिंग ट्रांजेक्शन गोपनीय जानकारी

बैंकिंग ट्रांजेक्शन गोपनीय जानकारी

आपको बता दें कि एसबीआई ने अपने खाताधारकों को सतर्क किया है कि वो अपने बैंकिंग ट्रांजेक्शन से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर न करें। ऐसा करने से आप हैकर्स की नजर में आ जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+