1 अगस्त से बदल जाएगा आपकी सैलरी का नियम, RBI ने लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली। Salary Rules change from 1st August. नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छी खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आपकी सैलरी से जुड़े नियम में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने 1 अगस्त से सैलरी के नियमों में बदलाव की तैयारी कर ली है। नए नियम के मुताबिक अब रविवार और सरकारी छुट्टी के दिन भी सैलरी क्रेडिट होगा। यानी सैलरी आने वाले दिन अगर रविवार या सरकारी छुट्टी भी पड़ती है तो अब दिक्कत नहीं। उस दिन भी कर्मचारियों के खाते में सैलरी ट्रांसफर किया जाएगा।

 बदलेगा सैलरी से जुड़ा नियम

बदलेगा सैलरी से जुड़ा नियम

अगर सैलरी या पेंशन आने वाले दिन में शनिवार-रविवार की छुट्टी पड़ जाए या फिर कोई सरकारी छुट्टी पड़ जाए तो अब आपको परेशानी होने की जरूरत नहीं, क्योंकि अब वर्किंग डे के अलावा छुट्टी के दिनों में भी सैलरी क्रेडिट होगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया( RBI) ने नेशनल ऑटोमेटेड क्लीरिंग हाउस( NACH) का नियम बदल दिया है। यानी अब जिन दिन सैलरी आती है उसी दिन सैलरी खाते में आएगी, चाहे वो छुट्टी का दिन ही क्यों न हो। मतलब ये कि अब हफ्ते में सातों दिन ये सुविधा मिलेगी।

 NACH सिस्टम के नए नियम का ऐलान

NACH सिस्टम के नए नियम का ऐलान

RBI गवर्नर शक्तिकांता दास ने NACH सिस्टम के नए नियम की घोषणा की और कहा कि अब रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) के तहत हफ्ते के सातों दिन और चौबीसो घंटे कर्मचारियों को एनएसीएच की सर्विस मिलेगी। आपको बता दें कि इसी NACH सिस्टम के तहत कर्मचारियों के सैलरी और पेंशन का काम होता है, जिसका संचालन नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI करता है।

 बदलने जा रहा है ऑफिस में काम का ड्यूटी ऑवर

बदलने जा रहा है ऑफिस में काम का ड्यूटी ऑवर

नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर है। मोदी सरकार कर्मचारियों से जुड़े लेबर कोड नियम में बदलाव करने जा रही है। सरकार 1 अक्टूबर से लेबर कोड के नियमों को लागू कर सकती है। लेबर कोड को लेकर लंब समय से तैयारी चल रही है. केंद्र सरकार इसे जुलाई से ही लागू करना चाहती थी, लेकिन राज्यों सरकारों की ओर से तैयारी नहीं होने के चलते इसे फिलहाल टाल दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब मोदी सरकार इसे 1 अक्टूबर से लागू करने की तैयारी कर रही है।

ATM Transaction Fee: बदला ATM से कैश निकालने का नियम, जानिए कितनी फ्री में निकाल सकते हैं कैश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+