Sahara Refund: आपका भी सहारा में फंसा है पैसा और मन में उठ रहे कई सवाल, ये हैं 5 बड़े सवालों के जवाब
Sahara Refund Portal Question Answer: सहारा में जिनलोगों का पैसा फंसा है, उनके लिए बड़ी राहत आई है। सहारा में जिनका भी पैसा है, उन सभी को वापस मिल जाएगा। इसके लिए सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च किया है।
इस पोर्टल के माध्यम से लोग फंसे हुए पैसे को निकाल सकते हैं। लोग इस पोर्टल पर रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन अप्लाई करने से पहले आपको बहुत सारी जानकारी की जरूरत पड़ सकती है।

अप्लाई करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए। इसकी क्या प्रक्रिया है। कितने दिनों में रिफंड मिलेगा। साथ ही आपके मन में बहुत सारे सवाल चल रहे होंगे। बहुत सारी चिंताएं भी होंगी। आपको उन सवालों का जवाब बता रहे हैं, जिससे आप आसानी से अपना रिफंड क्लेम कर सकते हैं, जिससे आपको अपना पैसा मिल जाएगा।
1. सवाल- सहारा रिफंड के लिए पंजीकरण कैसे करें?
सहारा में फंसे पैसा को वापस पाने के लिए सबसे पहले आपको रिफंड पोर्टल-https://mocrefund.crcs.gov.in/Help पर जाना होगा। इसके बाद इसका होमपेज खुल जाएगा। रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और खाता नंबर दर्ज करिए। ओटीपी जनरेट पर क्लिक करके मोबाइल पर आए ओटीपी दर्ज करें। ओटीपी सत्यापित होने के बाद आपका आवेदन पंजीकृत हो जाएगा।
2. सवाल- जमाकर्ता को किन-किन चीजों की डिटेल्स देना जरूरी है?
रिफंड आवेदन के लिए जमाकर्ताओं को सभी जमाओं की डिटेल्स एक ही क्लेम फॉर्म में जोड़कर देना होगा। जमा प्रमाणपत्र या पासबुक की कॉपी भी अपलोड करना अनिवार्य है। ध्यान देने वाली बात यह है कि आपके पास आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और आधार से जुड़ा बैंक खाता नंबर होना चाहिए।
3. सवाल- कितने दिनों में मिलेगी रिफंड की राशि?
आपने जिस तारीख को क्लेम किया है, उसके 45 दिनों के अंदर आपके अकाउंट में पैसा आ जाएगा। यानी कि कुल डेढ़ महीने आपको इंतजार करना होगा।
4. सवाल- क्लेम फॉर्म सबमिट करने के बाद क्या उसे एडिट कर चेंज कर सकते हैं?
इसका उत्तर नहीं है। आपने जब एक बार फॉर्म जमा कर दिया तो उसको दोबारा एडिट नहीं कर सकते हैं। जो आपने एक बार सबमिट कर दिया, उसमें बदलाव नहीं कर सकते हैं। इसके लिए बेहद ध्यान से फॉर्म को सबमिट करने की जरूरत है।
5. सवाल- कैसे पता चलेगा कि मेरा फॉर्म सबमिट हो गया है?
जब आप फॉर्म सबमिट करेंगे तो रिफंड पोर्टल पर एक रसीद मिलेगी। इसके साथ ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आ जाएगा।
यह भी पढ़ें- जानिए कैसे सहारा में फंसा पैसा वापस पाएं, ऐसे करें लॉगिन, 45 दिन में मिलेंगे रुपए












Click it and Unblock the Notifications