IPO News: आज खुलेगा रियल एस्टेट कंपनी कीस्टोन रियलटर्स का IPO, पढ़िए प्राइस बैंड सहित पूरी डिटेल्स
Keystone Realtors IPO : आज से मशहूर कंपनी कीस्टोन रियल्टर्स लिमिटेड यानी कि KRL का IPO शुरू हो रहा है। आईपीओ आज से लेकर 16 नवंबर तक खुला रहेगा। आईपीओ की बेसप्राइस 514-541 रुपये प्रति शेयर तय की गई है।

चलिए इसके बारे में जानते हैं विस्तार से...
- मुंबई की रियल एस्टेट कंपनी कीस्टोन रियलटर्स का टारगेट 635 करोड़ रुपए है।
- कंपनी का प्लस प्वाइंट ये है कि कंपनी ने पहले ही इनवेस्टर्स से 190 करोड़ रुपये कलेक्ट कर चुकी है।
- कंपनी Rustomjee ब्रांड के तहत संपत्तियों को सेल करती है।
- अपने आईपीओ को लेकर कंपनी काफी खुश है और उसने कहा है कि जनता जरूर उनकी उपलब्धियों को समझेगी और साथ देगी।

- कंपनी आईपीओ से मिले पैसे का इस्तेमाल अपनी कंपनी के ही काम जैसे कर्ज चुकाने और अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगाएगी।
- कंपनी को आईपीओ में पचास प्रतिशत QBI को जाएंगे तो वहीं 15 प्रतिशत HNI के लिए और 35 प्रतिशत रिटेल निवेशकों के लिए है।
- एक्सिस कैपिटल मैनेजर और क्रेडिट सेक्यूरिटी इंडिया इस आईपीओ के लीड मैनजर है।

क्या होता है आईपीओ (IPO)
आजकल शेयर मार्केट में निवेश करने का ट्रेंड बन गया है। इसलिए कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आती हैं। आईपीओ का फूल फार्म है Initial Public Offering जिसका अर्थ ही होता है कि वो अपने शेयर्स सीधे पब्लिक को ऑफर करती हैं। अक्सर कंपनियां फंड को जुटाने के लिए ऐसा करती हैं। इसके लिए वो पहले Stock Market में खुद को लिस्ट करवाती हैं और उसके बाद IPO खोलती हैं और डायरेक्ट पब्लिक को उनके शेयर खरीदने का मौका देती हैं। जिसे पब्लिक खरीदने के बाद कंपनी के शेयर्स में एड हो जाते हैं, जिन्हें वो अपने हिसाब खरीद और बेच सकते हैं।
आईपीओ में निवेश कैसे करें
- इसके लिए आपको पहले डीमैट अकाउंट खोलना होगा।
- ये अकाउंट ब्रोकिंग फर्म में खोलना होता है।
- ये ओपनिंग फार्म सेबी द्वारा अधिकृत होते हैं।
- जिसमें कुछ पर्सनल डिटेल्स भरनी होती हैं, जैसे कि नाम, फोन नंबर और पता। इसके बाद आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
- अगले फॉर्म पर जाने के लिए ओटीपी दर्ज करनी होती है, जिसके बाद डीमैट खाता खुल जाता है।
- ब्रोकिंग फार्म भरने के बाद लोग आईपीओ में इन्वेस्ट कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications