रूस-यूक्रेन जंग से अंबानी-अडानी को लगा तगड़ा झटका, 88 हजार करोड़ डूबे

नई दिल्ली, 25 फरवरी: लंबी तनातनी के बाद गुरुवार को रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। इस हमले से यूक्रेन में तो लोगों की जान पर संकट बन ही गया है, दुनियाभर के बाजारों पर भी इसका असर पड़ा है। रूस के हमले का असर ये हुआ है कि दुनियाभर में शेयर मार्केट में गिरावट आई और बड़ी कंपनियों को हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है। भारत के बड़े कारोबारी गौतम अडानी और मुकेश अंबानी को भी तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। इनके अलावा भी कई कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ा है।

भारत के शेयर बाजार पर असर, अंबानी को झटका

भारत के शेयर बाजार पर असर, अंबानी को झटका

रूस के हमले के साथ ही गुरुवार को भारत में शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। जिससे मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को करीब 88 हजार करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में गुरुवार को 5.25 अरब डॉलर की गिरावट आई। अब उनकी नेटवर्थ 84.6 अरब डॉलर रह गई है।

अडानी को भी नुकसान

अडानी को भी नुकसान

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को 6.43 अरब डॉलर की गिरावट आई। भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस अडानी की नेटवर्थ अब 80.6 अरब डॉलर रह गई है। गुरुवार को भारतीय निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है।

Recommended Video

    Russia-Ukraine War से Mukesh Ambani, Gautam Adani को बड़ा नुकसान | वनइंडिया हिंदी
    दुनियाभर के बाजारों में है उथल पुथल

    दुनियाभर के बाजारों में है उथल पुथल

    रूस के यूक्रेन पर हमले से भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के शेयर मार्केट में उथल-पुथल मची हुई है। रूस के हमले के कुछ घंटे के भीतर ही दुनिया की बड़ूी कंपनियों में अच्छी-खासी गिरावट देखी गई। भारत में मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी के अलावा दूसरे बड़े कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा है। अमीर कारोबारियों की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है। दुनिया सबसे अमीर व्यक्ति टेस्ला के एलन मस्क की नेटवर्थ में भी गुरुवार को गिरावट देखी गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+