Royal Enfield Guerrilla 450: गुरिला की बुकिंग शुरू, जानिए कितनी है कीमत, कब मिलेगी डिलिवरी
Royal Enfield Guerrilla 450: युवाओं में रॉयल इन्फील्ड की गाड़ियां काफी लोकप्रिय हैं। जिस तरह से बुलेट क्लासिक 350 ने लोगों में अपनी पैठ बनाई उसने इस कंपनी को नए सिरे से खड़ा करने में मदद की। एक दौर था कि क्लासिक 350 का वेटिंग टाइम 6 महीने से एक साल तक था।
इस गाड़ी की लोकप्रियता के बाद रॉयल इनफील्ड ने हर सेगमेंट में गाड़ियों को तैयार करना शुरू किया, जिसे युवा काफी पसंद कर रहे हैं। क्लासिक 350 के अलावा कंपनी की थंडरबर्ड,हिमालयन को भी लोगों ने काफी पसंद किया।

दूसरी सबसे सस्ती लिक्विड कूल्ड बाइक
अब कंपनी ने Royal Enfield Guerrilla 450 को लॉन्च किया है, जिसका लंबे समय से लोग इंतजार कर रहे थे। इस गाड़ी को हिमालयन 450 का ही अपडेटेड वर्जन बताया जा रहा है। इस बाइक की खासियत है कि यह लिक्विड कूल्ड बाइक है। यह रॉयल इनफील्ड की सबसे सस्ती लिक्विक कूल्ड बाइक है।
कितनी है कीमत
इस गाड़ी की कीमत की बात करें तो इसका एक्स शोरूम प्राइस 2.39 लाख रुपए है, जोकि ट्रायंफ स्पीड 400 से 5000 रुपए महंगी है। इस गाड़ी की बुकिंग भारत, यूके और यूरोपीय देशों में शुरू हो गई। इस गाड़ी की डिलिवरी अगस्त 2024 से शुरू होगी।
तीन वैरिएंट में लॉन्च
फिलहाल यह बाइक तीन वैरिएंट में लॉन्च हो रही है। फ्लैश, डैश और एनोलॉग। तीनों ही वैरिएंट में अलग-अलग कलर उपलब्ध हैं। फ्लैश में ब्रेवा ब्लू और येलो रिबन, डैश में गोल् डिप और पलाया ब्लैक, एनोलॉग में स्मोक सिल्वर और पलाया ब्लैक कलर उपलब्ध है।
फ्लैश वैरिएंट की कीम 2.54 लाख है, डैश वैरिएंट की कीमत 2.49 लाख और एनोलॉग वैरिएंट की कीमत 2.39 लाख रुपए है। Royal Enfield Guerrilla 450 की कंपटीटर बाइक Triumph Speed 400, हीरो की मेवरिक 440, हार्ले-डैविडसन की X440, QJ Motor SRC 500 और Husqvarna Svartpilen हैं।
हिमालयन का अपडेटेड वर्जन
इस गाड़ी की तुलना अगर हिमालयन 450 से करें तो गुरिला 450 की डिजाइन हंटर 350 और हिमालयन 450 से मिलती-जुलती है। आगे से गाड़ी हंटर 350 की तरह है, इसमे माउंटेड एलईडी हेडलाइट,टेलीस्कोप फोर्क, फोर्क गेटर, टैंक डिजाइन काफी अपडेटेड है।
बाइक की खासियत
यह 6 स्पीड गियरबॉक्स वाली बाइक है, जिसमे पॉवर और इको मोड है। पहियों की बात करें तो यह हिमालयन से थोड़ी कम है। इसमे 310 एमएम डिस्क ब्रेक, डुएल चैनल एबीएस, 4 इंच टीएफटी कंसोल, जिसमे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और गूगल मैप इनबिल्ट है। फ्यूल टैंक की बात करें तो यह 11 लीटर का है, जबकि हिमालयन का फ्यूल टैंक 17 लीटर का है।












Click it and Unblock the Notifications