Richest Person Ambani ने गौतम अडानी को पीछे छोड़ा, धनकुबेरों की सूची में 14 पायदान फिसले अडानी

Richest Person की लिस्ट में मुकेश अंबानी अडानी से आगे निकल गए हैं। हुरुन की ताजी सूची में अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्स हैं, जबकि गौतम अडानी की संपत्ति घटने के कारण वे 23वें नंबर पर खिसक गए हैं।

Richest Person Ambani

Richest Person बनना गौरव की बात हो सकती है। अरबपति उद्योगपति Mukesh Ambani ने एक बार फिर इस सूची के कारण सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट के अनुसार Gautam Adani Hurun List में अमीरी के मामले में अंबानी से काफी नीचे खिसक गए हैं। अमीरों की इस सूची में अंबानी 9वें नंबर पर हैं, जबकि अडानी 23वें पायदान पर खिसक गए हैं। सूची के अनुसार अंबानी भारत में सबसे अमीर हस्ती बन गए हैं।

41 भारतीय अरबपतियों की संपत्ति घटी

मुकेश अंबानी ने गौतम अडानी को सबसे अमीर भारतीय के रूप में पीछे छोड़ दिया। 2023 M3M Hurun Global Rich List में अंबानी एकमात्र भारतीय हैं जो टॉप 10 में है। Reliance Industries लिमिटेड के CMD मुकेश अंबानी के बारे में हुरुन लिस्ट में कहा गया, उन्होंने गौतम अडानी की तुलना में बहुत कम संपत्ति खोई है। पिछले वर्ष की तुलना में कुल 41 भारतीय अरबपतियों की संपत्ति कम से कम 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर घटी। कुल मिलाकर 122.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर संपत्ति का नुकसान हुआ।

Recommended Video

    Gautam Adani के पास अब बस इतनी सी दौलत..| Adani Group | Mukesh Ambani | Hindenburg | वनइंडिया हिंदी

    अडानी की संपत्ति 35% घटी

    वैश्विक स्तर पर हर हफ्ते पांच अरबपति सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए। भारत में कुल अरबपतियों का एक तिहाई मुंबई में है, इसके बाद दिल्ली का नंबर आता है। साल-दर-साल आधार पर अंबानी और अडानी दोनों की संपत्ति घटी। 2022 और 2023 की हुरुन रिच लिस्ट की तुलना के मुताबिक हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी की संपत्ति 35% घटी, जबकि अंबानी की पूंजी 20 फीसद कम हुई।

    कैसे धड़ाम हुए अडानी, केवल 57.2 बिलियन डॉलर संपत्ति बची

    ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स पर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर धनकुबेर के रूप में जगह बनाने वाले अडानी बहुत कम समय में सूची में नीचे भी फिसल गए। उनकी संपत्ति 24 जनवरी को 119 बिलियन डॉलर थी। जो घटकर 57.2 बिलियन डॉलर हो गई है।

    अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान

    दूसरी ओर, मुकेश अंबानी, जिनकी संपत्ति में 21 बिलियन डॉलर की गिरावट देखी गई। इसके बावजूद अंबानी सबसे अमीर भारतीय और एशियाई के रूप में उभरे। 2023 एम3एम हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों में अंबानी एकमात्र भारतीय हैं। अडानी ने भारत के शीर्ष दस अरबपतियों में सबसे अधिक धन गवाया है। यह भी रोचक है कि अडानी जब सबसे अमीर भारतीय थे, तब भी अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज हुरुन की सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में सबसे ऊपर थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+