RBI की बड़ी कार्रवाई, इन 8 बैंकों पर लगाया जुर्माना, कहीं आपका भी खाता तो नहीं
RBI की बड़ी कार्रवाई, इन 8 बैंकों पर लगाया जुर्माना, कहीं आपका भी खाता तो नहीं
नई दिल्ली, 25 जनवरी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक बार फिर से बैंकों पर बैंकिंग नियमों की अनदेखी करने पर बड़ी कार्रवाई की गई हैं। आरबीआई ने 8 को-ऑपरेटिव बैंकों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनपर भारी भरकम जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने 8 सहकारी बैंकों पर नियामकीय अनुपालन में कमियों के कारण ये जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने इसकी जानकारी अपनी वेबसाइट पर जारी की हैं। आरबीआई ने 8 सहकारी बैंकों पर कुल 14 लाख का जुर्माला लगाया है। अलग-अलग बैंकों पर अलग-अलग पेनेल्टी लगाई गई है।

इन बैंकों पर लगाया गया जुर्माना
आरबीआई ने एसोसिएट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सूरत , मोगवीरा को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, मुंबई पर केवाईसी मानदंडों से संबंधित कुछ निर्देशों का पालन नीं करने पर जुर्माना लगाया है। वसई जनता सहकारी बैंक, पालघर पर भी 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। राजकोट पीपल्स को-ऑपरेटिव बैंक, राजकोट पर पर जुर्माना लगाया। इसके अलावा भद्राद्री को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड और जोधपुर नागरिक सहकारी बैंक पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया है।

बैंकों पर इन वजहों से लगा जुर्माना
आरबीआई ने इन बैंकों पर निदेशकों, रिश्तेदारों और फर्मों/संस्थाओं और केवाईसी नियमों की अनदेखी करने के कारण जुर्माना लगाया है। वहीं डिपॉजिटर एजुकेशन और अवेयरनेस फंड योजना के मापदंडों की अनदेखी के कारण, एक्सपोज़र मानदंड और वैधानिक के निर्देशों की अनदेखी करने, अग्रिम प्रबंधन-यूसीबी के निर्देशों का पालन नहीं करने जैसे कई बैंकिंग अधिनियम की अनदेखी के कारण ये जुर्माना लगाया गया है।

खाताधारकों को परेशान होने की जरूरत नहीं
आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि 8 बैंकों पर लगाए गए 14 लाख के इस जुर्माने में ग्राहकों को कोई नुकसान नहीं होगा। खाताधारकों का पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है। उसका सीधा-सीधा खाताधारकों की जमापूंजी, उनके पैसे से नहीं है। आपका पैसा बैंक में पूरी तरह से सुरक्षित है। आरबीआई ने जहां बैंकों पर वित्तीय जुर्माना लगाया है तो वहीं आरबीआई ने मुंबई बेस्ड सिटी कोऑपेरटिव बैंक पर लगी पाबंदियों को 16 अप्रैल 2022 तक बढ़ा दी है। पहले ये पाबंदियां 16 जनवरी तक ही लगी थी।












Click it and Unblock the Notifications