RBI ने इस बैंक पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना, नियमों की अनदेखी
नई दिल्ली। बैंकों के घोटालेबाजी, स्कैम के एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र के पीएमसी बैंक घोटाले के बाद सैकड़ों खाताधारकों की जमापूंजी फंस गई है। वहीं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पुणे की जनता सहकारी बैंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की और बैंक पर 1 करोड़ का जुर्माना लगाया।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जनता सहकारी बैंक के साथ-साथ देश के कुछ बैंकों के खिलाफ कार्रवाई की है। आरबीआई ने पुणे के जनता सहकारी बैंक, जलगांव पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक पर जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने जनता सहकारी बैंक पर 1 करोड़ और जलगांव पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक पर 25 लाख का जुर्माना लगाया है।
इन बैंकों पर आरबीआई के गाइडलाइंस की अनदेखी का आरोप लगा है। आरबीआई ने नियमों के उल्लंघन को लेकर इन बैंकों पर जुर्माना लगाया है। वहीं निर्देशों का पालन न करने के लिए जलगांव पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर भी 25 लाख रुपए की पेनेल्टी लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications