जानिए सुर्खियों में क्यों हैं 'मोस्ट हेटेड गर्ल' खिताब से नवाजी गईं Airtel 4G गर्ल साशा छेत्री?

नई दिल्ली। लंबे वक्त के बाद एक बार फिर से इंटरनेट की 'मोस्ट हेटेड गर्ल' खिताब से नवाजी गईं 4जी गर्ल साशा छेत्री सुर्खियों में हैं, लोग उनके बारे में सर्च कर रहे हैं, अब आप सोचेंगे कि आखिर साशा ने किया क्या है तो सुनिए साशा छेत्री इन दिनों बॉलीवुड के एक म्यूजिक डायरेक्टर के साथ रिलेशनशिप में हैं, जिसकी वजह से वो चर्चित हो गई हैं और लोग उनके बारे में जानने को उत्सुक हो गए हैं।

 म्यूजिक डायरेक्टर-सिंगर सचिन गुप्ता को डेट कर रही हैं साशा

म्यूजिक डायरेक्टर-सिंगर सचिन गुप्ता को डेट कर रही हैं साशा

इंडिया टीवी की अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक साशा म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर सचिन गुप्ता के रिलेशनशिप में हैं। बता दें कि सचिन गुप्ता 'मेरे डैड की मारुति' और 'टेबल नंबर 21' में अपना म्यूजिक दिया था। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, दोनों को कई जगह साथ में स्पॉट किया गया है, हालांकि दोनों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई , लेकिन दोनों के बारे में यही कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

कौन हैं साशा छेत्री

कौन हैं साशा छेत्री

साशा छेत्री को लोग नाम से कम एयरटेल 4जी गर्ल के नाम से ज्यादा जानते हैं, 23 साल की मॉडल साशा उत्तराखंड के देहरादून शहर की रहने वाली हैं, साशा ने मुंबई के जेवियर्स इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन्स से विज्ञापन की पढ़ाई की है, साशा छेत्री एक म्यूजिक आर्टिस्ट भी हैं, जिन्होंने बतौर ट्रेनी कॉपीराइटर भी काम किया है।

ऐसे बनीं 'एयरटेल 4 जी गर्ल'

ऐसे बनीं 'एयरटेल 4 जी गर्ल'

पढ़ाई खत्म करने के बाद साशी मुंबई चली गईं थीं और वहां पर उन्होंने एक कंपनी में काम करना शुरू कर किया था लेकिन काम के दौरान ही उन्हें एयरटेल के विज्ञापन में मौका मिल गया और धीरे-धीरे वो हर घर में 'एयरटेल 4 जी गर्ल' के नाम से फेमस हो गईं।

'मोस्ट हेटेड गर्ल' खिताब से नवाजी गईं थीं साशा छेत्री

साशा को साल 2015 में इंटरनेट की 'मोस्ट हेटेड गर्ल' खिताब से नवाजा गया था, दरअसल गूंज इंडिया' के 'मोस्ट हेटेड ब्रांड ऑफ़ 2015' की लिस्ट में उन्हें पहला स्थान मिला था, उस वक्त साशा और उनके एड प्रोडक्ट के बारे में सबसे ज्यादा निगेटिव चीजें लोगों ने लिखी थी, शायद इसके पीछे कारण यह था कि उस वक्त उपभोक्ता एयरटेल की 4जी सर्विस से खुश नहीं थे ,इस कारण उन्होंने अपना सारा गुस्सा साशा, जो कि इस कंपनी का एड करती थीं, पर निकाल दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+