FASTag को लेकर मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत: 15 जनवरी तक कर सकेंगे कैश पेमेंट
FASTag पर सरकार की बड़ी राहत:15 जनवरी तक कर सकेंगे कैश पेमेंट
Recommended Video
नई दिल्ली। अगर आर टोल प्लाजा से गुजरते हैं तो 15 दिसंबर से आपके लिए FASTag लगाना अनिवार्य हो गया है। अगर आपने अपनी गाड़ी में फास्टैग नहीं लगवाया है और आप टोल प्लाजा के से गुजरते हैं तो आपको दोगुना चार्ज देना होगा, लेकिन मोदी सरकार ने उन लोगों को बड़ी राहत दी है, जिन्होंने अब तक अपनी गाड़ी में फास्टैग नहीं लगवाया है। सरकार ने ऐसे लोगों को 1 महीने की राहत दी है। मतलब 15 जनवरी तक ये टोल प्लाजा पर कैश में टोल का भुगतान कर सकते हैं।

FASTag को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
15 दिसंबर से हाईवे के टोल प्लाजा से गुजरने वाली गाड़ियों के लिए फास्टैग अनिवार्य हो गया है। मोदी सरकार ने 15 दिसंबर से टोल प्लाजा से गुजरने वाली सभी गाड़ियों के लिए फास्टैग को अनिवार्य कर दिया, लेकिन सरकार ने लोगों को हो रही दिक्कतों को कम करने के लिए नेशनल हाईवे पर बने टोल प्लाजा के एक चौथाई FASTag लेन को एक महीने के लिए हाइब्रिड लेन बनाने की घोषणा की है। हाईब्रिड से गुजरने वाली गाड़ियां अगले 15 जनवरी तक कैश में टोल का भुगतान कर सकती है। इन हाइब्रिड लेन में 15 जनवरी तक FASTag के साथ कैश से भी पेमेंट किया जा सकेगा।

15 जनवरी तक के लिए मिली राहत
सरकार ने 30 दिनों से लिए लोगों को राहत दी है। 15 जनवरी तक फास्टैग लेन को हाइब्रिड लेन में रहेंगे, लेकिन इसके बारे टोल प्लाजा से सभी लेन फास्टैग लेन हो जाएंगे। परिवहन मंत्रालय की ओर से ये अस्थाई व्यवस्था केवल 30 दिनों के लिए मंजूर का गई है। ताकि लोग इन दौरान अपनी गाड़ियों पर फास्टैग लगवा सके। लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो इसलिए यह कदम उठाया गया है।

फास्टैग से क्या होगा फायदा
फास्टैग सिस्टम से टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइनें कम को जाएंगी। टोल टैक्स पेमेंट की सहूलियत की वजह से किसी को नकदी साथ में रखने की जरूरत नहीं होगी। टोल प्लाजा पर पेपर का इस्तेमाल भी कम हो जाएगा। टोल प्लाजा पर लाइनें छोटी होने से प्रदूषण भी कम होता है। इसके अलावा टोल टैक्स पर सरकार 2.5 फीसदी तक का कैशबैक दे रही है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications