खरीदें ये स्मार्टफोन और 1 साल तक फ्री में पाएं 4G इंटरनेट
रिलायंस जियो का धमाका करने के बाद मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल ने नया स्मार्टफोन लांच किया है।
नई दिल्ली। रिलायंस जियो का धमाका करने के बाद मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल ने नया स्मार्टफोन लांच किया है। इस स्मार्टफोन के लांच होने के बाद से ही उसकी चर्चाएं शुरु हो गई हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी इसके साथ इसे खरीदने वाले यूजर्स को जबरदस्त ऑफर दे रही है।

रिलायंस रिटेल के नए LYF ब्रांड के तहत नया स्मार्टफोन F1 प्लस बाजार में आ चुका है। इस फोन की कीमत मात्र 13,099 रु. रखी गई है। वहीं इस फोन के साथ रिलायंस 1 साल तकरिलायंस जियो की सारी सुविधाएं फ्री दे रही है। यानी इसे खरीदने के बाद आप एक साल तक फ्री में 4जी इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस फोन की ऑनलाइन ब्रिक्री स्नैपडील के साथ शुरू की गई है। इसकी बाकी खासियतों के बारे मे बात करें तो ये 4जी एलटीई बैंड सपोर्ट करता है। इतना ही नहीं ये महंगे स्मार्टफोन की तरह वीओएलटीई भी सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications