12 बजे होगी JioPhone 2 की सेल, जानें कीमत, फीचर्स और कैसे करें खरीदारी
12 बजे होगी JioPhone2 की सेल,जानें कीमत,फीचर्स और कैसे करें खरीदारी
नई दिल्ली। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक Reliance Jio ने स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका करते हुए महज 2 साल के भीतर 5 करोड़ फोन बेचे हैं। काउंटरप्वाइंट रिसर्च की मानें तो कंपनी ने दो साल के अंदर ही स्मार्ट फीचर फोन बेच डाले हैं। जियो फोन की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। अगर आप भी कम कीमतों पर स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो JioPhone 2 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

JioPhone 2 खरीदने का मौका
अगर आप अभी रिलायंस का JioPhone2 खरीदना चाहते हैं तो आपके पास मौका है आज के सेल में अपने फोन खरीदने का। Jio आज यानी 21 फरवरी को दोपहर 12 बजे से JioPhone 2 की सेल शुरू करने जा रहा है। जियो की वेबसाइट jio.com पर जाकर आप इस सेल में अपने लिए जियोफोन 2 खरीद सकते हैं।

कितनी है कीमत
आपको बता दें कि आप जियोफोन 2 को इस सेल में सिर्फ 2,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इस फोन में आपको तमाम फीचर्स मिल रहे हैं। फोन में फुल कीबोर्ड के साथ हॉरिजेंटल स्क्रीन डिस्प्ले है। इतना ही नहीं फोन में क्वार्टी कीपैड है, जिसके टाइपिंग में काफी आसानी होती है। फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले और 512MB का रैम मिलेगा। इस फोन में 4GB का इंटरनल स्टोरेज के साथ-साथ माइक्रो SD कार्ड के जरिये 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के रियर एंड में 2 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा होगा। वहीं जबकि सेल्फी के लिए इस मोबाइल में फ्रंट में VGA कैमरा है। फोन में वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और FM की भी फैसिलिटी है।

फोन की खासियत
JioPhone 2 में 2,000mAh की बैटरी है जो KAI ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। जियोफोन 2 में वॉयस असिस्टेंट के लिए एक डेडिकेटेड बटन होगा। फोन 24 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा। इतना ही नहीं ये फोन वॉयस कमांड को भी सपोर्ट करेगा। इस फोन में WhatsApp और Youtube जैसे फीचर भी है जो कि जियोफोन में नहीं मिल पाता है। आप बेहद कम कीमत पर इस फोन को खरीद सकते हैं। इस फोन के साथ कंपनी ने कुछ रिचार्ज प्लान भी पेश किए हैं, जिसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा की सुविधा मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications