रिलायंस जियो ने ग्राहकों को दिया ऐसा तोहफा कि सभी कंपनियां हैं हैरान

नई दिल्ली। जहां एक ओर कई मोबाइल ऑपरेटर इंटरकनेक्शन यूसेज चार्ज यानी आईयूसी को बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं वहीं रिलायंस जियो ने एक ऐसा कदम उठाया है, जो इसके ग्राहकों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। रिलायंस जियो ने मंगलवार को ट्राई के साथ हुई मुलाकात में कहा है कि आईयूसी को खत्म कर दिया जाना चाहिए। रिलायंस जियो के इस सुझाव से सभी कंपनियां हैरान हो गई हैं। मंगलवार को हुई वर्कशॉप में सभी मोबाइल कंपनियों ने ट्राई को अपने सुझाव दिए हैं। इसे लेकर 20 जुलाई को फिर से चर्चा होनी है, जिसके बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा।

जियो को हो सकता है नुकसान

जियो को हो सकता है नुकसान

भारती एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन ने आईयूसी बढ़ाने का सुझाव दिया है। अगर ऐसा होता है तो आने वाले दिनों में आपका मोबाइल बिल बढ़ जाएगा। इतना ही नहीं, इससे रिलायंस जियो को भी काफी नुकसान होगा, क्योंकि उसे भी अधिक आईयूसी देना होगा। ऐसे में बिल बढ़ने की वजह से रिलायंस जियो अपने ग्राहक भी खो सकता है। अन्य टेलिकॉम कंपनियां आईयूसी को बढ़ाकर दोगुना करने की तैयारी में हैं।

कितना बढ़ रहा है चार्ज?

कितना बढ़ रहा है चार्ज?

मौजूदा समय में आईयूसी 14 पैसे प्रति मिनट है, जिसे भारती एयरटेल और आइडिया सेल्युलर टेलिकॉम कंपनियां बढ़ाकर 30 पैसे करने की तैयारी कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर, वोडाफोन इस चार्ज को बढ़ाकर 34 पैसे करना चाहती है। इन सभी कंपनियों से उल्टा रिलायंस जियो चाहता ही कि आईयूसी को खत्म कर दिया जाए।

Recommended Video

    Jio Phone: PM Modi's Mann ki Baat feature on JIO 4G Phone। वनइंडिया हिंदी
    क्या होता है आईयूसी?

    क्या होता है आईयूसी?

    आपको बता दें कि आईयूसी वह चार्ज होता है जो एक कंपनी से दूसरी कंपनी के मोबाइल पर कॉल करने के बदले उस दूसरी कंपनी को पहली कंपनी की तरफ से देना होता है। इसे ऐसे समझ सकते हैं- अगर एयरटेल से वोडाफोन के ग्राहक को फोन किया जाता है तो एयरटेल की तरफ से वोडाफोन को प्रति मिनट 14 पैसे आईयूसी देना होता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+