Jio धमाका: जियो फोन 5 पर चल रहा है काम, 500 रु से भी कम में लॉन्च हो सकता है ये बेहतरीन फोन
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने जल्द ही एक और धमाका कर सकता है। रिलायंस जियो जियो फोन 5 पर तेजी से कताम कर रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस फोन की लॉन्चिंग हो सकती है। जियो के इस फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें कि जियो ने 1 हजार से कम में 4जी एलटीई फोन लॉन्च कर मोबाइल फोन बाजार में तहलका मचा दिया, अब जियो एक नए फोन की लॉन्चिंग की तैयारी कर रहा है।

Jio Phone 5
रिलायंस जियो ने Jio Phone की लॉन्चिंग की। लॉन्चिंग के साथ ही ये फोन पॉपुलर हो गया। जियो के इस फोन के बाद जियो फोन 2 को लॉन्च किया गया। 699 रुपए में जियो फोन को आप आसानी से खरीद सकते हैं, लेकिन अब रिलायंस जियो इससे सस्ता फोन लॉन्चिं करने की तैयारी में है। रिलायंस जियो JioPhone 5 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि इसकी लॉन्चिंग के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।

500 रुपए से कम कीमत में फोन
रिलायंस जियो फोन 5 की तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जियो फोन 5 की कीमत 500 रुपए से कम हो सकती है। इस फोन को 399 रुपए में लॉन्च किया जा सकता है। अगर जियो फोन 5 की कीमत 500 रुपए रखी जाती है तो यह अब तक बाजार में आने वाला सबसे सस्ता फोन होगा। इस फोन में एलसीडी डिस्प्ले और कीपैड हो सकते हैं। हालांकि यूजर्स को इस फोन में वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी, इसकी संभावना जतकाई जा रही है।

क्या होगा इस फोन में खास
91 मोबाइल्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक जियो फोन 5 पर तेजी से काम चल रहा है। जियो फोन 5 एक फीचर फोन होगा। जियो फोन 5 Jio Phone का लाइट वर्जन होगा। हालांकि इसके बारे में किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि Jio Phone 5 में KaiOS प्लैटफॉर्म दिया जा सकता है। इस फोन में इंटरनेट ब्राउजर के अलावा कुछ ऐप्स इनबिल्ड होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि Jio Phone 5 में फेसबुक, व्हाट्सऐप, गूगल पहले से लोड होगा। वहीं इस फोन में जियो फोन पर फ्री कॉलिंग की सुविधा दी जा सकती है। माना जा रहा है कि जियो जियो फोन 5 के लिए कुछ नए किफायती प्लान भी पेश कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications