Jio दे रहा है Xiaomi Redmi Note 5 पर 2200 रुपये बंपर कैशबैक, ऐसे उठाएं फायदा
नई दिल्ली। Xiaomi Redmi Note 5 और Xiaomi Redmi Note 5 Pro भारत में लॉन्च हो गया है। अब रिलायंस जियो ने शाओमी के इन दोनों स्मार्टफोन पर 2200 रुपये के बंपर कैशबैक का एलान किया है। दरअसल, शाओमी ने रिलायंस जियो के साथ पार्टनरशिप किया है। इसी पार्टनरशिप ते तहत जियो इन स्मार्टफोन पर कैशबैक ऑफर कर रहा है।

ऐसे मिलेगा कैशबैक
जियो के इस कैशबैक ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको रेडमी नोट 5 या नोट 5 प्रो खरीदने के बाद जियो प्राइम सिम का इस्तेमाल करना होगा। फोन में जियो सिम लगाने के आपको जियो की तरफ से 50 रुपये के 44 वाउचर मिलेंगे जिन्हें आप अगली बार मायजियो एप से रिचार्ज कराते समय इस्तेमाल कर सकते हैं।

पहले 3 रिचार्ज पर मिलेगा दोगुना डाटा
शाओमी ने बताया कि कैशबैक के अलावा यूजर्स को रिलायंस जियो के पहले 3 रिचार्ज पर दोगुना डाटा मिलेगा। शाओमी ने बताया कि इसके लिए यूजर्स को 198 रुपये या 299 रुपये के जियो प्लान से रिचॉर्ज कराना होगा। बता दें कि जियो के 198 रुपये के प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर रोज 2GB डाटा मिलता है तो वहीं 299 रुपये के प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर रोज 3GB डाटा मिलता है।

Xiaomi Redmi Note 5
इससे पहले शाओमी ने रेडमी नोट 5 को 3GB और 4GB रैम के दो वेरिएंट में लॉन्च किया। 3GB RAM वाले वेरिएंट को 32GB की इंटरनल मेमोरी है और इसकी कीमत 9,999 रुपए है। वहीं 4GB रैम वाले वेरिएंट में 64GB की इंटरनल मेमोरी है और इसकी कीमत 11,999 रुपये है। अगर फोन के फीचर्स की बात करें तो रेडमी नोट 5 में 4,000 mAh की बैटरी है। फोन में 12 मेगा पिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगा पिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन की डिस्प्ले स्क्रीन 5.99 इंच की है जिसमें 18:9 रेशियो का शानदार डिस्प्ले दिया गया है।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro
शाओमी ने रेडमी नोट 5 प्रो को स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। ये फोन भी दो वेरिएंट, 4GB रैम और 6GB रैम में लॉन्च किया गया है। 4GB रैम वाले वेरिएंट में 64GB की इंटरनल मेमोरी है और इसकी कीमत 13,999 रुपये है। वहीं 6GB वाले रैम में भी 64GB इंटरनल मेमोरी है। इसकी कीमत 16,999 रुपये है। रेडमी नोट 5 प्रो 'फेस अनलॉक' का फीचर दिया गया है। इस फोन में एलइडी फ्लैश के साथ 20 मेगा पिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। साथ ही फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications