रिलायंस जियो का नया धमाका, 500 रुपये में देगा 4जी फोन

रिलायंस टेलीकॉम कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी ने जियो सिम से टेलीकॉम इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया था।

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने एंट्री के साथ ही जिस तरह से फ्री में 4जी डाटा और कॉलिंग की सुविधा देकर टेलीकॉम सेक्टर में हंगामा मचाया, अब वो नया धमाका करने जा रहा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक रिलायंस जियो 4जी फोन बाजार में उतारने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक इस 4जी फोन की कीमत महज 500 रुपये होगी। इसका सीधा मतलब यही है कि आने वाले दिनों में दूसरे स्मार्टफोन्स कंपनियों के लिए मुश्किलें बढ़ने की संभावना है।

रिलायंस जियो ला रहा 4जी फोन

रिलायंस जियो ला रहा 4जी फोन

रिलायंस टेलीकॉम कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी ने जियो सिम से टेलीकॉम इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया था। अब कंपनी 4जी VoLTE फोन लॉन्च करके स्मार्टफोन बाजार में भी तहलका मचाने की फिराक में हैं। माना जा रहा है कि इस महीने कंपनी अपना 4जी VoLTE फोन इस महीने लॉन्च कर सकती है। ईटी में छपी खबर में ब्रोकरेज एचएसबीसी की ओर से अनुमान लगाया गया है कि इस फोन की कीमत महज 500 रुपये ही हो सकती है।

500 रुपये होगा जियो के 4जी VoLTE का दाम

500 रुपये होगा जियो के 4जी VoLTE का दाम

मिल रही जानकारी के मुताबिक 21 जुलाई को रिलायंस इंडस्ट्री की वार्षिक जनरल मीटिंग है, माना जा रहा है कि इस बैठक में ही कंपनी इस फोन को लॉन्च कर सकती है। एचएसबीसी के डायरेक्टर और टेलीकॉम ऐनालिस्ट राजीव शर्मा ने बताया कि टेलीकॉम बाजार में 2जी के यूजर्स को सीधे 4जी पर स्विच करने के लिए इस 4जी फोन को रिलायंस कंपनी लॉन्च करने जा रही है।

4जी सिम के बाद 4जी फोन

4जी सिम के बाद 4जी फोन

माना जा रहा है कि रिलायंस जियो ने जिस तरह से 4जी सिम को पहले अपने ग्राहकों को फ्री में सुविधाएं मुहैया कराई। फिर धन धना धन ऑफर और समर सरप्राइज ऑफर के जरिए अपने ग्राहकों को कुछ राशि देकर खास सुविधा मुहैया कराई। अब कंपनी अपने 4जी स्मार्टफोन ग्राहकों की संख्या और बढ़ाने के लिए 4जी फोन लाने जा रही है।

जल्द लॉन्च हो सकता है 4जी फोन

जल्द लॉन्च हो सकता है 4जी फोन

टेलीकॉम इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों के मुताबिक रिलायंस जियो के इस फोन के सामने आने के बाद प्रतिस्पर्धा बढ़ जाएगी। माना जा रहा है कि कंपनी अपने जियो सिम को लेकर भी नए ऑफर का ऐलान कर सकती है, क्योंकि वर्तमान में जियो 4जी सिम के ऑफर समाप्त होने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+