रिलायंस जियो ने लॉन्च किया JioFi की नई डिवाइस, कीमत सिर्फ 999 रुपये

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने JioFi के बाद एक और नई डिवाइस 4G LTE JioFi हॉटस्पॉट को लॉन्च किया है। ये डिवाइस जियोफाई की ही नई रेंज है लेकिन खास बात ये है कि जहां जियोफाई डिवाइस की कीमत 1999 रुपये हैं वहीं 4G LTE JioFi को महज 999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

कहां से खरीदें इस डिवाइस को

कहां से खरीदें इस डिवाइस को

रिलायंस जियो ने अपनी इस नई डिवाइस को लॉन्च करने के लिए ई-कॉमर्स साइस फ्लिपकार्ट के साथ एक्सक्लूसिव करार किया है। फ्लिपकार्ट पर ये डिवाइश 999 रुपये में कीमत में उपल्ब्ध है। जियोफाई की ये नई डिवाइस एक वाई-फाई राउटर की तरह काम करेगी जो आपको 150Mbps की डाउनलोड स्पीड और 50Mbps की शानदार अपलोड स्पीड देगी।

32 यूजर्स हो सकते हैं कनेक्ट

32 यूजर्स हो सकते हैं कनेक्ट

जियोफाई की ये नई डिवाइस गोलाकर डिजाइन में है। इस नए मॉडल में जियो WPS (वाई-फाई प्रोटेक्टेड सेटअप) बटन के साथ नेटवर्क और बैटरी इंडिकेटर दिया है। जियो ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक इस JioFi हॉटस्पॉट डिवाइस एक साथ 32 यूजर्स कनेक्ट हो सकते हैं। इनमें से 31 यूजर्स हॉटस्पाट के जरिए जबकि 1 यूजर्स यूएसबी के जरिए कनेक्ट हो सकता है।

जियोफाई पर कैशबैक ऑफर

जियोफाई पर कैशबैक ऑफर

इससे पहले रिलायंस जियो ने अपनी वाईफाई डिवाइस, JioFi को 1999 रुपये में लॉन्च किया था। हालांकि जियो इस डिवाइस की खरीद पर यूजर्स को बंपर कैशबैक ऑफर भी दे रहा है जिससे यूजर्स को 3595 रुपये तक का फायदा हो रहा है। इसमें से 2300 रुपये के यूजर्स को शापिंग वाउचर्स दिए जाएंगे जबकि 1295 रुपये का फ्री डाटा दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+