रिलायंस Jio के साथ पार्टनरशिप करेगा Xiaomi, ये नए प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च
नई दिल्ली। रिलायंस जियो जल्द ही चीनी मोबाइल निर्माता शाओमी के साथ हाथ मिलाने वाला है। इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो, शाओमी के साथ पार्टनरशिप करके भारतीय यूजर्स के लिए कई नए प्रोडक्ट्स और सेवाएं लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। बीते हफ्ते में दोनों कंपनियों के अधिकारियों के बीच इस समझौते के लिए कई बार मुलाकात हुई।

ये प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
रिपोर्ट के मुताबिक इस समझौते के बाद रिलायंस जियो भारत में टेलीविजन और 4जी स्मार्टफोन की बिक्री करेगा। इन प्रोडक्ट्स को रिलायंस के डिजिटल स्टोर और रिटेल नेटवर्क के जरिए बेचा जाएगा। बता दें कि शाओमी अभी तक भारत में स्मार्टफोन के साथ पावर बैंक, स्पीकर, राउटर, एयर प्यूरिफायर आदि उत्पादों को बेचती है लेकिन अब शाओमी अपने इलेक्ट्रानिक्स प्रोडक्ट्स को भी भारत में लाना चाहती है।

शाओमी, रिलायंस से क्यों कर रही पार्टनरशिप
शाओमी ने अपने इलेक्ट्रानिक्स प्रोडक्ट्स को भारत में लाने के लिए पहले ही सरकार से इजाजत के लिए आवेदन कर रखा है। चूंकि रिलायंस के पूरे देश भर में डिजिटल स्टोर हैं इसलिए शाओमी चाहती हैं वो रिलायंस के साथ गठजोड़ कर अपने प्रोडक्ट्स को भारत में लॉन्च करे।

सैमसंग से आगे निकली शाओमी
हालांकि अभी तक दोनों ही कपंनियों, रिलायंस और शाओमी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन उम्मीद की जा रही कि शाओमी इसके बारे में जल्द ही घोषणा करेगी। बता दें कि भारतीय मोबाइल बाजार में शाओमी की मजबूत पकड़ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी ने भारत में मोबाइल बिक्री के मामले में सैमसंग को भी पछाड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications