रिलायंस Jio ने लाया 350 GB का डाटा प्लान, अब खूब चलाओ इंटरनेट
नई दिल्ली। रिलायंस जियो इन दिनों रोज अपने प्लान के दामों में बदलाव कर रहा है। इस बीच जियो ने एक ऐसा प्लान लॉन्च किया है जिसमें यूजर्स को सिर्फ एक बार रीचार्ज करवाने पर साल भर तक की राहत मिल जाएगी। जियो का यह प्लान है '350 जीबी डाटा प्लान'। इस प्लान में यूजर्स को 350 जीबी हाई स्पीड इंटरनेट डाटा मिलेगा। खास बात यह है कि इस प्लान की वैधता 360 दिनों तक की होगी। साथ ही 360 दिन तक किसी भी नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी कॉलिंग फ्री रहेगी।

4,999 रुपए का है ये प्लान
रिलायंस जियो के इस प्लान की कीमत 4,999 रुपए है। 4,999 रुपए के इस प्लान में आपको 360 दिनों तक 350 जीबी डाटा के साथ जियो के साथ सभी ऐप को यूज करने की भी छूट होगी। अगर आपका 350 जीबी डाटा, 360 दिनों से पहले खत्म हो जाता है तो भी आपका इंटरनेट चलता रहेगा हालांकि तब उसकी स्पीड सिर्फ 64kbps की रह जाएगी।

अब तक सबसे महंगा प्लान
4,999 रुपए का यह प्लान रिलायंस जियो की तरफ से लॉन्च किया गया सबसे महंगा प्लान है। अगर जियो के सबसे सस्ते रिचार्ज की बात की जाए तो वो 52 रुपये में उपलब्ध है। 52 रुपये के इस रीचार्ज में ग्राहक को 7 दिनों तक असीमित इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा मिलती है। हालांकि इसमें भी 0.15 जीबी डाटा की डेली लिमिट है। लिमिट खतम होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps की हो जाती है।

91GB डाटा वाला प्लान किया महंगा
रिलायंस जियो ने अपने 91 GB वाले डाटा प्लान के दाम बढ़ा दिए है। सोमवार को लॉन्च के समय इस प्लान की 491 रुपये थी लेकिन बुधवार सुबह से इस प्लान की कीमत अब 499 रुपये कर दी गई है। दाम के अलावा इस प्लान में और कोई फेरबदल नहीं किया गया है। बता दें कि रिलायंस जियो का यह प्लान पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications