Reliance Jio Happy New Year offer: जियो का हैप्पी न्यू ईयर ऑफर धमाका, वापस मिलेगी पूरी रकम

नई दिल्ली। हर साल की तरह इस साल भी रिलायंस जियो के यूजर्स के लिए कंपनी ने साल खत्म होने से ठीक पहले धमाकेदार ऑफर पेश किया है। कंपनी ने साल 2018 खत्म होने से पहले अपने यूजर्स के लिए Reliance Jio Happy New Year offer पेश किया है। इस ऑफर में यूजर्स को 100% कैशबैक मिलेगा साथ ही साथ कई बेहतरीन ऑफर मिलेंगे। जियो ने अपना न्यू ईयर ऑफर पेश कर दिया है। जियो हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत यूजर्स को 399 रुपए के रिचार्ज पर 100 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। आइए जानें इस ऑफर के बारे में विस्तार से ...

 Reliance Jio Happy New Year offer

Reliance Jio Happy New Year offer

रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए हैप्पी न्यू ईयर ऑफर पेश किया है। जिसके तहत 399 रुपए के रिचार्ज पर यूजर्स को 100 फीसदी कैशबैक मिल रहा है। इस ऑफर में जियो यूजर्स को AJIO पर 399 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी ने इस ऑफर को अपने ने अपनी ई कॉमर्स वेबसाइट AJIO के साथ मिलकर लॉन्च किया है। आपका बता दें कि AJIO एक फैशन रिटेल वेबसाइट है।

 मिलेगा 100% कैशबैक

मिलेगा 100% कैशबैक

जियो के हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत आपको रिचार्ज करवाने पर एजियो कूपन मिलेगा। ये कूपन एजियो पर मौजूद ऑफर्स पर लागू होगा। 399 रुपए का एजियो कूपन यूजर्स के माय जियो एप में क्रेडिट हो जाएगा। आप इस कूपन का इस्तेमाल कर एजियो एप या वेबसाइट पर 1000 रुपए की खरीद पर 399 रुपए के कूपन को रिडीम कर छूट पा सकेंगे। 399 रुपए का ये कूपन मौजूदा ऑफर या बाद के ऑफर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

 कब से कब तक चलेगा ऑफर

कब से कब तक चलेगा ऑफर

जियो के इस ऑफर का इस्तेमाल नए और मौजूदा दोनों यूजर्स कर सकेंगे। ये ऑफर 28 दिसंबर 2018 से 31 जनवरी 2019 तक उपलब्ध है। आप इस कूपन को एजियो वेबसाइसट पर 15 मार्च 2019 तक इस्तेमाल कर सकेंगे। आपको बता दें कि ये कूपन आपको 399 रुपए वाले रिचार्ज पर मिलेगा। जियो के सबसे ज्यादा यूजर्स इसी प्लान का इस्तेमाल करते हैं। 399 रुपए के प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैधता के साथ 84 जीबी डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोमिंग फ्री और फ्री मैसेज की सुविधा भी मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+