रिलायंस Jio का क्रिसमस तोहफा, 399 रुपये के रिचार्ज पर बंपर कैशबैक, 25 तक है ये ऑफर
Recommended Video

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को क्रिसमस का शानदार तोहफा दिया है। जियो ने 399 रुपये के रिजार्ज कराने पर 2599 रुपये के बंपर कैशबैक ऑफर को 25 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। यानी कि अगर आप जियो यूजर्स हैं तो आप क्रिसमस तक 399 रुपये का रिचार्ज करा कर इस शानदार ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। जियो के नए यूजर्स भी इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं जियो के इस बंपर कैशबैक ऑफर के बारे में ..

ऐसे मिलेगा 2599 रुपये का कैशबैक
रिलायंस जियो के इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको 399 रुपये या उससे अधिक के किसी भी प्लान से रिजार्ज कराना होगा। इस रिजार्ज के बाद जियो आपको 400 रुपये के कैशबैक वाउचर, 1899 रुपये के ऑनलाइन शापिंग वाउचर और कुछ सलेक्टेड ई-वालेट पर 300 रुपये कैशबैक देगा। इस तरह आपको 399 रुपये पर कुल 2599 रुपये का कैशबेक मिल जाएगा। आगे जानिए कैशबैक वाउचर को लेकर पूरी जानकारी ..

400 का कैशबैक वाउचर
रिलायंस जियो के 399 रुपए के रिचार्ज पर आपको 400 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इसके तहत अगर आप 399 रुपए का रिचार्ज करवाते हैं तो आपको 50-50 रुपए के 8 वाउचर मिलेंगे। इन वाउचर्स का इस्तेमाल आप अगले 8 रिचार्ज करवाने में कर सकेंगे। इस तरह अगर आप 399 रुपए का रिचार्ज करेंगे तो आप 50 रुपए का एक वाउचर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह आठ बार में आपको 400 रुपये कैशबैक में मिल जाएंगे।

ई-वालेट पर 300 रुपए का कैशबैक
अगर आप 300 रुपए का कैशबैक पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मोबिक्विक के मोबाइल वॉलेट से भुगतान करना होगा। हालांकि, यह ऑफर सिर्फ नए मोबीक्विक यूजर्स के लिए है। इस ऑफर का फायदा पाने के लिए आपको NEWJIO कोड डालना होगा। यह कोड डाल कर रिचार्ज कराने पर आपको 300 रुपये का कैशबैक मिल जाएगा। वहीं अगर आप पुराने मोबीक्विक यूजर हैं तो आपको 399 रुपए के रिचार्ज पर 124 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इसके लिए आपको JIO149 कोड डालना होगा।

1899 रुपये का ऑनलाइन शापिंग वाउचर
इसके साथ ही जियो आपको 1899 रुपये का ऑनलाइन शापिंग वाउचर भी दे रहा है। इसमें तीन वाउचर होंगे। पहला 1000 रुपये का वाउचर yatra.com का होगा। दूसरा वाउचर 500 रुपये का रिलायंस ट्रेंडस का होगा। जबकि तीसरा वाउचर 399 रुपये का ajio.com का मिलेगा।

पेटीएम पर भी मिलेगा ऑफर
अगर आप पेटीएम वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं तो भी आपको कैशबैक मिलेगा। हालांकि, इसमें आपको अधिकतम 50 रुपए तक का ही कैशबैक मिलेगा। अगर आप पेटीएम के नए यूजर हैं और रिलायंस जियो का 399 रुपए का रिचार्ज करते हैं तो आपको 50 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इसके लिए आपको NEWJIO कोड का इस्तेमाल करना होगा। अगर आप पेटीएम के पुराने यूजर हैं तो आपको 15 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इसके लिए आपको PAYTMJIO कोड इस्तेमाल करना होगा।

अमेजन से भी मिलेगा कैशबैक
अगर आप अमेजन पे वॉलेट का इस्तेमाल करके रिलायंस जियो का 399 रुपए का रिचार्ज कराते हैं तो आपको 99 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा। अगर आप अमेजन पे के नए यूजर हैं तो आपको 99 रुपए का कैशबैक मिलेगा, जबकि अगर आप पुराने यूजर हैं तो आपको सिर्फ 20 रुपए का कैशबैक मिलेगा।

फ्रीचार्ज से मिलेगा 75 रुपए का कैशबैक
अगर आप फ्रीचार्ज के मोबाइल वॉलेट से रिलायंस जियो का 399 रुपए का रिचार्ज कराते हैं तो आपको 75 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है। अगर आप नए यूजर हैं तो आप JIO75 कोड डालकर 75 रुपए का कैशबैक पा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर, अगर आप पहले से ही फ्रीचार्ज वॉलेट को इस्तेमाल करते हैं तो आप JIO50 कोड का इस्तेमाल करके 50 रुपए का कैशबैक पा सकते हैं।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications