Jio का एक और धमाका, पेश किया सस्ता प्लान, मात्र 125 रुपए में FREE कॉलिंग के साथ 14GB डेटा का फायदा भी, जानिए प्लान के बारे में...
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने एक बार फिर से धमाकेदार प्लान पेश किया है। रिलायंस जियो(Reliance Jio) ने अपने यूजर्स के लिए सस्ता और बेहतरीन प्लान पेश किया है। इस प्लान की खासियत इसकी FREE कॉलिंग है। वहीं इसे बेहद कम कीमत में उतारा गया है। जियो ने मात्र 125 रुपए में प्लान पेश किया है, जिसमें यूजर्स को फ्री कॉलिंग के साथ-साथ 14जीबी डेटा का ऑफर पेश किया गया है।

रिलायंस जियो का धमाकेदार ऑफर
Reliance 125 Rupees plan के जरिए रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए सस्ते प्लान्स की लिस्ट में एक और प्लान एड कर दिया है। 125 रुपए वाले प्लान के जरिए कंपनी ने जियो फोन (JioPhone Plan) यूज़र्स को तोहफा दिया है। मात्र 125 रुपए के रिचार्ज पर यूजर्स को डेटा और फ्री कॉलिंग के फायदे मिल रहे हैं।

क्या खास है 125 रुपए वाले इस प्लान में
ये प्लान खासकर जियो फोन यूजर्स के लिए पेश किया गया है। कंपनी अपने JioPhone यूज़र्स के लिए 125 रुपए वाले सस्ते प्लान को पेश किया है। प्लान में फ्री कॉलिंग के साथ-साथ डेटा की भरमार मिलती है। जियो की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक 125 रुपए वाले इस प्लान में फ्री कॉलिंग के साथ-साथ कई फायदे मिल रहे हैं। इस प्लान में यूज़र्स को 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। वहीं 14GB डेटा का ऑफर मिलता है। इसके अलावा प्लान में टोटल 300 फ्री एसएमएस की सुविधा भी मिलती है।

जियो टू जियो फ्री कॉलिंग
इस प्लान में जियो टू जियो कॉलिंग बिल्कुल फ्री है। वहीं दूसरे नेटवर्क पर बात करने के लिए उन्हें 500 मिनट दिए जाएंगे। सबसे खास बात ये कि ये प्लान सिर्फ जियो फोन पर ही काम करेगा। वहीं जियो यूजर्स को जियो ऐप्स का एक्सेस मुफ्त में मिलेगा। इसमें जियो की म्युज़िक, मूवी से लेकर कई ऐप्स शामिल है।

JIO का ये प्लान भी लोकप्रिय
जियो ने बजट प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को मात्र 98 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ- साथ 2GB डेटा का ऑफर मिल रहा है। इस प्लान में यूज़र्स को 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। वहीं बजट प्लान के लिए आपको सिर्फ 98 रुपए में 28 दिनों के लिए 2GB डेटा का लाभ मिलता है।

रिलायंस जियो बना नंबर 1
रिलायंस जियो ने नअपने फ्री और सस्ते प्लान के बल पर यूजर्स के बीच पैठ बना ली। इसी का नतीजा है कि 3 साल बाद रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा नवंबर 2019 के लिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक Reliance Jio नंबर वन टेलिकॉम कंपनी बन गई है।












Click it and Unblock the Notifications