अब जियो मनी से ही बुक करें उबर कैब, मिलेंगे शानदार ऑफर

जल्द ही जियो मनी का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक अपने जियो मनी के ऐप से ही उबर कैब ऑर्डर कर सकेंगे और साथ ही अपनी यात्रा का भुगतान भी कर सकेंगे।

मुंबई। रिलायंस जियो ने मंगलवार को ऐप आधारिक टैक्सी कंपनी उबर के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप के तहत उबर से यात्रा करने वाले लोग रिलायंस जियो के प्रीपेड वॉलेट जियो मनी का इस्तेमाल करके अपनी यात्रा का भुगतान उबर को कर सकते हैं। इस बात की पुष्टि रिलायंस जियो की तरफ से एक बयान के जरिए की गई है। जल्द ही जियो मनी का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक अपने जियो मनी के ऐप से ही उबर कैब ऑर्डर कर सकेंगे और साथ ही अपनी यात्रा का भुगतान भी कर सकेंगे।

UBER JIO MONEY अब जियो मनी से ही बुक करें उबर कैब, मिलेंगे शानदार ऑफर
ये भी पढ़ें- अमिताभ कांत बोले-नीति आयोग अब लाएगा डिजिटल पेमेंट पर कैशबैक की स्‍कीम

भारत में उबर के नए चीफ बिजनेस ऑफिसर मधु कन्नन ने कहा कि उबर से यात्रा करने के लिए जियो मनी और उबर दोनों ही जियो मनी से भुगतान करने वाले ग्राहकों को कुछ प्रोत्साहन देंगी। ये प्रोत्साहन कैशबैक, डिस्काउंट या फिर किसी अन्य तरह का कोई ऑफर हो सकता है। मधु कन्नन के अनुसार इस रणनीतिक भागीदारी से दोनों कंपनियां मिलकर डिजिटल सॉल्यूशंस को तेजी से आगे बढ़ाएंगी। अभी तक उबर कैब से यात्रा करने के लिए अधिकतर लोग पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आने वाले समय में स्थिति बदल सकती है। ये भी पढ़ें- बहुत जल्‍द बाजार में आ जाएगा 1000 का नया नोट, प्रिंटिंग हो चुकी है शुरू!

दरअसल, पेटीएम के जरिए सिर्फ कैब से की गई यात्रा का भुगतान किया जाता है, जबकि रिलायंस जियो के जियो मनी वॉलेट के जरिए आप न सिर्फ अपनी यात्रा का भुगतान कर सकेंगे, बल्कि अपनी यात्रा के लिए उबर टैक्सी बुक भी कर सकेंगे। दोनों कंपनियों की इस भागीदारी से जहां एक ओर इन कंपनियों को फायदा होने की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि यह पार्टनरशिप लोगों के लिए भी बहुत ही फायदे का सौदा साबित होगी।

क्या आपको लगता है कि जियो मनी धीरे-धीरे पेटीएम को खत्म कर देगा? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+