बहुत जल्द बाजार में आ जाएगा 1000 का नया नोट, प्रिंटिंग हो चुकी है शुरू!
अभी स्पष्ट नहीं है कि 1000 रुपये का नया नोट मार्केट में कब आएगा। जानकारी के मुताबिक 1000 रुपए के नए नोट में भी सुरक्षा के उच्चतम मानक तय किए जाएंगे।
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बहुत जल्द 1000 रुपए के नए नोट जारी करने वाली है। सूत्रों की मानें तो आरबीआई ने 1000 रुपए की नई करेंसी की प्रिंटिंग का काम शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार 1000 के नए नोट पहले जनवरी में लागू किए जाने थे लेकिन 2000 रुपए की करेंसी जारी होने के बाद मची अफरातफरी के बीच रिजर्व बैंक और सरकार ने 500 रुपए की करेंसी को जल्दी जारी कर दिया था।

हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि 1000 रुपये का नया नोट मार्केट में कब आएगा। जानकारी के मुताबिक 1000 रुपए के नए नोट में भी सुरक्षा के उच्चतम मानक तय किए जाएंगे। इन नोटों में 500 और 2000 रुपए की तरह मंगलयान, गांधी जी की तस्वीर, प्रिंटिंग से लेकर कई तरह के सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाएगा। गौरतलब है कि 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा के तहत 500 और 1000 रुपये के नोटों को अमान्य करार दिया था। इसे भी पढ़ें- नोटबंदी पर RBI का बड़ा खुलासा, सरकार ने एक दिन पहले दी थी जानकारी












Click it and Unblock the Notifications