Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Reliance Jio ने आज 17 राज्यों के 50 शहरों में फिर शुरू की 5G सर्विस, देखिए पूरी लिस्ट

Reliance Jio 5G launch 50 cities: Reliance Jio ने आज 50 शहरों में अपनी Jio True 5G सर्विस शुरू की है। इसके साथ,Jio 5G सर्विस देश के 184 शहरों में मौजूद है।

Reliance Jio

Reliance Jio 5G launch 50 cities: रिलायंस जियो ने आज 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में अपनी ट्रू 5जी सर्विस लॉन्च कर दी है। इसके साथ ही भारत के अब 184 शहरों में जियो के यूजर्स Jio True 5G सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। रिलायंस जियो इनमें से अधिकांश शहरों में 5जी सर्विस शुरू करने वाली पहली और एकमात्र ऑपरेटर बन गई है। इन शहरों के जियो यूजर्स को आज से बिना किसी अतिरिक्त रिचार्ज के 1 जीबीपीएस+ स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा का एक्सपीरियंस लेने के लिए जियो वेलकम ऑफर दिया जाएगा।

जियो के प्रवक्ता ने कहा, ''हम 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में Jio True 5G सेवाओं को लॉन्च करके बहुत खुश हैं। अब 184 शहरों में जियो 5G सर्विस है। यह न केवल भारत में, बल्कि दुनिया में कहीं भी 5G सेवाओं के सबसे बड़े रोलआउट में से एक है। हमने देश भर में ट्रू 5जी रोलआउट की गति और तीव्रता को बढ़ा दिया है क्योंकि हम चाहते हैं कि हर जियो यूजर्स नए साल 2023 में जियो ट्रू 5जी तकनीक का लाभ ले सके।''

इन 50 शहरों शुरू की गई Jio 5G सर्विस

- चित्तूर, आंध्र प्रदेश

- कडापा, आंध्र प्रदेश

- नरसरावपेट, आंध्र प्रदेश

- ओंगोल, आंध्र प्रदेश

- राजमाहेंदरी, आंध्र प्रदेश

- श्रीकाकुलम, आंध्र प्रदेश

- विजयनगरम, आंध्र प्रदेश

- नागांव, असम

- बिलासपुर, छत्तीसगढ़

- कोरबा, छत्तीसगढ़

- राजनांदगांव, छत्तीसगढ़

- पणजी, गोवा

- अंबाला, हरियाणा

- बहादुरगढ़, हरियाणा

- हिसार, हरियाणा

- करनाल, हरियाणा

- पानीपत, हरियाणा

- रोहतक, हरियाणा

- सिरसा, हरियाणा

- सोनीपत, हरियाणा

- धनबाद, झारखंड

- बागलकोट, कर्नाटक

- चिक्कमगलुरु, कर्नाटक

- हसन, कर्नाटक

- मांड्या, कर्नाटक

- तुमकुरु, कर्नाटक

- अलप्पुझा, केरल

- कोल्हापुर, महाराष्ट्र

- नांदेड़-वाघाला, महाराष्ट्र

- सांगली, महाराष्ट्र

- बालासोर, उड़ीसा

- बारीपदा, ओडिशा

- भद्रक, ओडिशा

- झारसुगुड़ा, उड़ीसा

- पुरी, उड़ीसा

- संबलपुर, उड़ीसा

- पुडुचेरी, पुडुचेरी

- अमृतसर - पंजाब

- बीकानेर, राजस्थान

- कोटा, राजस्थान

- धर्मपुरी, तमिलनाडु

- इरोड, तमिलनाडु

- थूथुकुडी, तमिलनाडु

- नलगोंडा, तेलंगाना

- झांसी, उत्तर प्रदेश

- अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

- मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश

- सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

- आसनसोल, पश्चिम बंगाल

- दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+