सिर्फ 49 रुपए में 1 जीबी 4जी डेटा, ये है 'ज्वाय ऑफ होली' ऑफर
रिलायंस कम्युनिकेशन ने एक प्लान 49 रुपए में 1 जीबी 4जी इंटरनेट डेटा देने का शुरू किया है, जबकि दूसरा प्लान है 149 रुपए का, जिसमें 3 जीबी का 4जी इंटरनेट डेटा का है।
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने बाजार में आने के बाद जहां एक ओर वोडाफोन, आइडिया और एयरटेल के लिए कॉम्पटीशन बढ़ा दिया है, वहीं दूसरी ओर उनके भाई अनिल अंबानी की टेलिकॉम कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन भी इसका शिकार हुई है। इसी कॉम्पटीशन को ध्यान में रखते हुए रिलायंस कम्युनिकेशन ने होली पर अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर शुरू किया है। रिलायंस कम्युनिकेशन ने इंटरनेट के सस्ते प्लान लॉन्च किए हैं, ताकि वह अपने ग्राहकों को रोकने में कामयाब हो सके।

कंपनी ने एक प्लान 49 रुपए में 1 जीबी 4जी इंटरनेट डेटा देने का शुरू किया है, जबकि दूसरा प्लान है 149 रुपए का, जिसमें 3 जीबी का 4जी इंटरनेट डेटा का है। कंपनी ने अपने इस ऑफर को 'ज्वाय ऑफ होली' नाम दिया है। इन दोनों की प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी। इसके अलावा, इन प्लान में कंपनी के नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी कॉल्स पूरी तरह से मुफ्त रहेंगी। ये भी पढ़ें- अब क्रेडिट कार्ड से पेटीएम को रिचार्ज करने पर नहीं लगेगा कोई पैसा, कंपनी ने वापस लिया अपना नियम
वहीं दूसरी ओर, कंपनी ने अपने 3जी और 2जी ग्राहकों के लिए भी कई योजनाओं की घोषणा की है। इसमें 99 रुपए में अनलिमिटेड 3जी और 49 रुपए में अनलिमिटेड 2जी इंटरनेड डेटा के प्लान भी शामिल हैं। 99 रुपए और 49 रुपए के प्लान में इंटरनेट के साथ-साथ 20 रुपए का टॉकटाइम भी मिलेगा। इन दोनों ही प्लान की वैधता 28 दिन की होगी और प्रति कॉल का चार्ज 25 पैसे प्रति मिनट होगा।
रिलायंस जियो महज 51 रुपए में 1 जीबी 4जी इंटरनेट डेटा दे रहा है, लेकिन उसकी वैधता सिर्फ 1 दिन की है। वहीं दूसरी ओर रिलायंस कम्युनिकेशन का ऑफर सिर्फ 49 रुपए में 1 जीबी 4जी डेटा का है, जिसकी वैधता 28 दिन की है। ऐसे में, रिलायंस कम्युनिकेशन का ये ऑफर बाजार का अभी तक का सबसे सस्ता डेटा ऑफर है।












Click it and Unblock the Notifications