अब क्रेडिट कार्ड से पेटीएम को रिचार्ज करने पर नहीं लगेगा कोई पैसा, कंपनी ने वापस लिया अपना नियम
दरअसल, कंपनी ने पाया कि अधिकतर लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सही ट्रांजेक्शन के लिए करते हैं, लेकिन इस फैसले से सभी को दिक्कत होगी, इसलिए कंपनी ने अपना फैसला वापस ले लिया है।
नई दिल्ली। पेटीएम ने क्रेडिट कार्ड के से वॉलेट को रिचार्ज करने पर लगने वाले 2 फीसदी के शुल्क के फैसले को दो दिन बाद ही वापस ले लिया है। कंपनी ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया है, जिसमें उसने कहा है कि लाखों ग्राहकों और व्यापाररियों के हितों का ध्यान रखते हुए कंपनी ने 2 फीसदी का शुल्क लगाने के फैसले को वापस ले लिया है। कंपनी ने कहा है कि वह पेटीएम के दुरुपयोग को रोकने के लिए निरंतर कदम उठाएगी। दरअसल, कंपनी ने पाया कि अधिकतर लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सही ट्रांजेक्शन के लिए करते हैं, लेकिन इस फैसले से सभी को दिक्कत होगी, इसलिए कंपनी ने यह फैसला वापस ले लिया है।

अन्य वॉलेट नहीं ले रहे थे टैक्स
जहां एक ओर पेटीएम ने 2 फीसदी शुल्क लगाना शुरू कर दिया था, वहीं उसके प्रतिद्वंद्वी मोबीक्विक ने साफ कह दिया था कि वह इस प्रकार का कोई लेन-देन शुल्क नहीं लगाएगा। पेटीएम के लिए भी यह बयान काफी नुकसान दायक साबित हो सकता था, क्योंकि यूजर पेटीएम से स्विच होकर मोबीक्विक की तरफ मुड़ सकते थे। ये भी पढ़ें- ये है मिनिमम बैलेंस चार्ज से बचने का अचूक उपाय, आप भी आजमाएं
कैसे हो रहा था पेटीएम का दुरुपयोग
कुछ यूजर्स अपने पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट कार्ड के जरिए पैसे डालते थे और फिर उसे जीरो ट्रांजेक्शन कॉस्ट पर अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर देते थे। इस तरह से पेटीएम के पैसे बिना किसी तरह का चार्ज दिए ही पेटीएम वॉलेट से बैंक खाते में चले जाते थे और किसी तरह का कोई चार्ज नहीं देना पड़ता था। पेटीएम का इस मामले पर कहना है कि जब भी कोई यूजर क्रेडिट कार्ड से वॉलेट में पैसे डालता या उसे वापस अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करता है तो पेटीएम को इसके लिए एक चार्ज देना पड़ता है, जिसकी वजह से पेटीएम को नुकसान होता है। पेटीएम की मानें तो उन्हें सिर्फ तभी फायदा होता है, जब कोई यूजर उनके प्लैटफॉर्म से कोई सेवा लेता है या प्रोडक्ट खरीदता है।












Click it and Unblock the Notifications