Reliance AGM 2020: 5G लॉन्च के लिए तैयार है जियो, Jio TV+ , जियो ग्लास का हुआ ऐलान, जानिए मुकेश अंबानी की बड़ी घोषणाएं
Reliance AGM:Jio TV+ का हुआ ऐलान,जानिए अंबानी की बड़ी घोषणाएं
नई दिल्ली। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आज 43वीं एनुअल मीटिंग की। पहली बार ये मीटिंग वर्चुअल मीडियम के जरिए हुए। रिलायंस इंडस्ट्रीज की 43वीं AGM कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कई घोषणाएं की और पिछले कुछ दिनों में रिलायंस जियो प्ल्टेफॉर्म में हुए निवेश की जानकारी दी। मुकेश अंबानी ने एजीएम में बताया कि टेकनॉलिजी की अग्रणी कंपनी गूगल(Google) ने जियो प्लेटफॉर्म में 33 हजार 737 करोड़ रुपये का निवेश किरेगा। वहीं उन्होंने देश को 5G का तोहफा भी दिया है। आइए रिलायंस के AGM की बड़ी बातों पर नजर डालते हैं।
Recommended Video

साल 2021 मे देश को मिलेगा 5G सर्विस
रिलायंस AGM में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने ऐलान किया कि अगले साल 2021 में Jio मेड इन इंडिया 5G सॉलूशन तैयार कर लिया है, जो भारत में वर्ल्ड क्लास 5G सर्विस प्रदान करेगा। इसके लिए जियो की तैयारी पूरी हो चुकी है। मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो के 5G सॉलूशन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत को समर्पित किया गया है, जिसे अगले साल लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश कोरोना संकट से जूझ रहा है, लेकिन संकट के इस काल को रिलायंस ने अवसर के तौर पर लिया है।

गूगल के साथ मिलकर देश को करेंगे 2G मुक्त
रिलायंस के जियो प्लेटफॉर्म में गूगल ने 33 हजार करोड़ का निवेश किया है। इस निवेश की जानकारी देते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो प्लेटफॉर्म में पूंजी जुटाने का काम पूरा हो गया है। अब जियो गूगल के साथ मिलकर देश को 2जी से मुक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि गूगल और जियो मिलकर एक ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने जा रहे हैं जो एंट्री लेवल पर 4g/5g स्मार्टफोन के लिए होगा। इसके साथ ही जियो देश को 2G से मुक्त करने की लक्ष्य रख रहा है।

Jio Meet ने पूरे किए 50 लाख डाउनलोड
मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो मीट की लॉन्चिंग के बाद ही अब तक 50 लाख लोगों ने इसे डाउनलोड किया है, जो बड़ी उपलब्धी है। उन्होंने कहा कि Jio Meet भारत का पहला और एकमात्र क्लाउड बेस्ड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप है, जिसे सिर्फ दो महीने में ही यंग जियो प्लेटफॉर्म टीम ने तैयार किया है। उन्होंने कहा कि इस ऐप की रिलीज के कुछ दिन बाद इसे 50 लाख लोगों द्वारा डाउनलोड किया है।

इन 5 बातों पर होगा फोकस
उन्होंने कहा कि रिलायंस अब भारत की डिजिटल लाइफलाइन बन गया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए जरूरी पांच बातों पर रिलायंस काम कर रहा है। इसमें से मोबाइल ब्रॉडबैंड, एंटरप्राइज ब्रॉडबैंड, छोटे उद्यमों के लिए कनेक्टिविटी प्रमुख हैं।

Jio TV Plus लॉन्च
एजीएम को संबोधित करते हुए आकाश अंबानी ने Jio TV + लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि JioTV+ में वर्ल्ड के लीडिंग 12 OTT कंपनियों के कंटेंट उपलब्ध होंगे। जियो टीवी प्लस में Netflix, Amazon Prime, Disney+ Hotstar, Voot, SonyLiv, Zee5, JioCinema, JioSaavn, YouTube समेत सभी बड़े ऐप्स उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि इसे देखने के लिए अलग-अलग आईडी पासवर्ड की जरूरत नहीं है। Jio TV+ के साथ ही सिर्फ एक क्लिक में सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म को देखा जा सकता है। ईशा अंबानी और आकाश अंबानी ने इस नए जियो टीवी प्लस का डिमॉन्स्ट्रेशन दिया।

Jio Mart में फ्री ऑफर्स
एजीएस में मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो मार्ट को वॉट्सऐप की तकनीक के साथ पेश किया जाएगा। इससे प्लेटफॉर्म से लाखों छोटे दुकानदारों को जोड़ा जा रहा है। ईशा अंबानी ने जानकारी देते हुए कहा कि जियो मार्ट से किराना स्टोर्स को न केवल अपना बिजनेस बढ़ाने में मदद मिलेगी, बल्कि कमाई में भी बढ़ोतरी होगी। मुकेश अंबानी ने कहा कि वर्तमान में JioMart पर रोजाना 2,50,000 ऑर्डर पहुंच रहे हैं। जल्द ही ये इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, फैशन और हेल्थकेयर को भी कवर करेगा। उन्होंने कहा कि जियो मार्ट का 1,62,936 करोड़ और EBITDA 9,654 करोड़ का है।

Jio Glass लॉन्च
रिलायंस ने इस एजीएम में Jio Glass लॉन्च किया। आकाश अंबानी ने Jio Glass के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जियो ग्लास के जरिए एक तरह से जिंदगी पूरी तरह बदलने वाली है। Jio Glass की मदद से लोग घर बैठे ऑफिस की मीटिंग और क्लासेस कर सकेंगे। इसका वजन मात्र 75 ग्राम है। इसमें जियो ग्लास में 25 एप्लिकेशन्स चलाई जा सकती हैं। 3डी होलोग्राफिक वीडियो कॉल की सुविधा उपलब्ध है। इस जियो ग्लास के जरिए ही प्रजेंटेशन भी शेयर किया जा सकेगा। ये Jio Glass जियो मीट को पूरी तरह से सपोर्ट करता है।

अगले तीन सालों में 50 अरब मोबाइल कस्टमर जोड़ने का लक्ष्य
मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो आने वाले 3 सालों में आधा अरब मोबाइल कस्टमर्स को जोड़ने का लक्ष्य रखता है। उन्होंने कहा कि अपने तय लक्ष्य से पहले ही रिलायंस पूरी तरह से कर्जमुक्त कंपनी बन गई है। उन्होंने कहा कि जियो में निवेश के बाद रिलायंस 150 बिलियन डॉलर मार्केट कैप वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications