RBL बैंक को लेकर उड़ी अफवाहों पर RBI ने दिया बड़ा बयान, कहा-बैंक अच्छी स्थिति में है
नई दिल्ली, 27 दिसंबर: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में आरबीएल बैंक के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा फेर बदल किया है। आरबीआई के मुख्य महाप्रबंधक योगेश के दयाल को आरबीएल बैंक का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। उसके बाद बैंक के निदेशक मंडल ने राजीव को अंतरिम तौर पर यह जिम्मेदारी सौंपी है। आरबीआई का यह कदम आरबीएल बैंक को और मजबूत करने और रुकावटरहित लीडरशिप ट्रांजिशन सुनिश्चित करने के लिए है। लेकिन बैंक के बोर्ड में आरबीआई द्वारा दिए गए दखल ने बैंकिग सेक्टर में आशंकाएं पैदा कर दीं। तरह-तरह के कयासों के चलते आरबीएल बैंक के शेयरों सोमवार को 20 फीसदी से ज्यादा गिरकर 52 सप्ताह के निचले स्तर 132.35 रुपये प्रति शेयर पर आ गए।

Recommended Video
बैंक के शीर्ष नेतृत्व में हुए फेरबदल के बाद बैंक की स्थिति को लेकर उड़ी अफवाहों के बीच अब आरबीएल बैंक पर आरबीआई की ओर बड़ा बयान आया है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि आरबीएल बैंक की वित्तीय स्थिति संतोषजनक है। आरबीआई के ऐक्शन के बाद आज आरबीएल बैंक के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली और बैंक का शेयर 20 प्रतिशत तक टूट गया था। लेकिन आरबीआई का बयान आने के बाद इसमें 3 रुपये तक का उछाल देखने को मिल रहा है इस समय ये शेयर 150 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है।
आरबीआई ने कहा कि आरबीएल बैंक लिमिटेड अच्छी तरह से पूंजीकृत है और बैंक की वित्तीय स्थिति संतोषजनक बनी हुई है। बैंक की वित्तीय स्थिति स्थिर बनी हुई है। सट्टा रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देने के लिए जमाकर्ताओं और अन्य हितधारकों की आवश्यकता नहीं है। आरबीएल बैंक की वित्तीय स्थिति संतोषजनक है क्योंकि रेगुलेटर के मुताबिक एलसीआर 100 प्रतिशत तक होना चाहिए जबकि आरबीएल की एलसीआर 153% है।
आरबीआई ने कहा कि, लिहाजा इस शेयरधारकों और डिपॉजिटर्स को अफवाहों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आरबीआई बैंक का बयाना आरबीएल बैंक के लिए उत्साहजनक साबित होता हुआ दिखाई दिया। दरअसल 25 दिसंबर को आरबीएल बैंक के बोर्ड ने विश्वाविर आहूजा के सीईओ पद से इस्तीफे को स्वीकार करने के बाद उन्हें छुट्टी पर जाने की अनुमति दे दी और राजीव आहूजा को नए अंतरिम सीईओ और मैनेजिंग डॉयरेक्टर के पद पर नियुक्त कर दिया।
बैंक के नए मुखिया राजीव आहूजा ने रविवार को आरबीएल बैंक के बोर्ड में आरबीआई द्वारा दिए गए दखल से उपजी आशंकाओं को दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि दिसंबर तिमाही में बैंक का मुनाफा सितंबर की तिमाही के मुकाबले अधिक होगा। राजीव ने कहा कि आरबीएल बैंक और उसकी रणनीति को केंद्रीय बैंक का पूरा समर्थन हासिल है।












Click it and Unblock the Notifications