RBI ने रेपो रेट में 0.4 फीसदी की कमी की, रिवर्स रेपो रेट 3.35% हुआ, जानिए आपको कैसे मिलेगा फायदा
नई दिल्ली। कोरोना संकट के समय देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आज बैंक रेट में बदलाव किया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रेपो रेट में 0.4 फीसदी की कमी का ऐलान किया है। इसके साथ ही रेपो रेट 4.4 फीसदी से कम होकर 4 फीसदी हो गया है। वहीं रिवर्स रेपो रेट की दरों में भी कमी की गई है। रिवर्स रेपो रेट की दरों को 3.35 फीसदी कर दिया गया है।

Recommended Video
क्या होता है रेपो रेट
बता दें कि रेपो रेट वह दर होती है जिस दर पर अन्य बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से लोन लेते हैं। बैंक रिजर्व बैंक से जो पैसे लेते हैं उसी से लोगों को कर्ज देते हैं। रेपो रेट कम होने का मतलब होता है कि बैंक से जो कर्ज मिलता है वह सस्ता हो सकता है। ऐसे में आरबीआई के इस ऐलान से होम लोन, गाड़ियों का लोन आदि सस्ता हो सकता है।
क्या होता है रिवर्स रेपो रेट
वहीं रिवर्स रेपो रेट की बात करें तो यह रेपो रेट से ठीक उलट होता है. रिजर्व बैंक तमाम बैकों से जिस दर पर कर्ज लेते हैं उसे रिवर्स रेपो रेट कहते हैं। इससे बैंक रिजर्व बैंक से ब्याज हासिल करते हैं। रिवर्स रेपो रेट को जब कम किया जाता है तो बाजार में पैसा बढ़ाने की कोशिश की जाती है, जबकि इसे बढ़ाने के पीछे की वजह होती है कि रिजर्व बैंक बाजार में कैश को कम कर सकता है।
क्या लाभ होगा
रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में जब भी कमी की जाती है तो इसका सीधा मतलब यह होता है कि बैंको को कम दाम पर कर्ज मुहैया कराया जाए ताकि बाजार में कैश का फ्लो बढ़े और लोगों की खरीदने की क्षमता को बढ़ाया जा सके। बैंकों को सस्ते दाम पर कर्ज मिलता है तो वह अधिक से अधिक लोगों को कर्ज बांटने की कोशिश करते हैं। बैंकों को रिजर्व बैंक में पैसे रखने से लाभ नहीं होता है क्योंकि रिजर्व बैंक ब्याज कम देता है। लिहाजा दोनों ही रेट में कमी से आम लोगों को सस्ते कर्ज आसानी से मिलते हैं और वह घर, गाड़ी आदि के लिए लोन ले सकते हैं।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications