बड़ी खबर: RBI के नए नियम के चलते बैंकों ने बंद किए लाखों बैंक खाते,क्या है वजह,क्या होगा खाताधारकों पर असर
बड़ी खबर:बैंकों ने बंद किए लाखों बैंक खाते,क्या है वजह,क्या होगा खाताधारकों पर असर
नई दिल्ली। देश के कई सरकारी बैंक( Government Bank) और प्राइवेट बैंकों ( Private Bank) ने अपने यहां के कई बैंक खातों( Bank Account) को बंद कर दिया है। देश क कई बैंकों ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिय़ा( RBI) के निर्देशों का पालन करते हुए लाखों करंट बैंक अकाउंट( Bank close Current Bank account) को बंद कर दिया है। ऐसे में आपके मन में सवाल उठ रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों किया गया? इसके पीछे की वजह क्या है? बैंक खाता बंद होने के बाद खाताधारकों का क्या होगा? इन सब सवालों को विस्तार से जानते हैं।

बैंकों ने बंद कर दिए लाखों बैंक खाते
इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक देश के कई सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने अपने बैंक में करंट अकाउंट बंद करना शुरू कर दिया है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई( SBI) ने अपने यहां 60000 से ज्यादा करंट अकाउंट( Current account) को बंद कर दिया। बैक की ओर से ईमेल, एसमस भेजकर इसकी जानकारी खाताधारकों को दी गई है।

RBI ने दिया निर्देश
आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने देश के बैंकों को निर्देश दिया और कहा कि बैंक उन कस्टमर्स के करंट अकाउंट अपने यहां नहीं खोले, जिन्होंने किसी दूसरे बैंक से लोन ले रखा है। दरअसल रिजर्व बैंक बैंकों को उन खाताधारकों का चालू खाता नहीं खोलने का निर्देश दिया, जिनका लोन दूसरे बैंक में है, ताकि वो इस तरह से उन ग्राहकों के कैश फ्लो पर नजर रख सके। इस तरह से ऐसे ग्राहकों द्वारा की जाने वाली हेराफेरी को रोकने की कोशिश की गई है। दरअसल कई लोग जिस बैंक से लोन लते हैं उसके अलावा दूसरे कई बैंकों में करंट अकाउंट खोलकर फंड्स की हेराफेरी कर रहे थे, जिसपर लगाम लगाने के लिए ये फैसला लिया गया। हालांकि इससे ग्राहकों को थोड़ी असुविधा होगी।

What is Current account: क्या होता है करंट अकाउंट
करंट अकाउंट( Current account) वो बैंक खाता होता है, जिसमें खाताधारकों को ट्रांजैक्शन की सहूलियत दी जाती है। यानी आप बैंक की किसी भी शाखा या एटीएम से जितनी बार चाहे ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। आपकों ट्रांजैक्शन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होता है। ये खाता खासकर बिजनेस और व्यापार से जुड़े लोग खोलते हैं। जिसमें उन्हें रोजमर्रा के बिजनेस ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलती है। आप आसानी से खाते में पड़े पैसों को किसी भी बैंक शाखा या एटीएम से निकाल सकते हैं। हालांकि इस खाते में आपको सेविंग अकाउंट की तरह ब्याज नहीं मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications